Thursday, January 30, 2020

टीवीएस ने BS6 अपाचे RR310 बाजार में उतारी, 4 ड्राइविंग मोड मिलेंगे; नेविगेशन को सपोर्ट करेगा स्मार्ट एक्सकनेक्ट

गैजेट डेस्क. टीवीएस मोटर ने 2020 अपाचे RR 310 (BS6) को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.4 लाख रुपए है। इसकी कीमत BS4 अपाचे RR 310 की तुलना में 12,000 रुपए ज्यादा है। न्यू अपाचे में BS6-नोर्म्स वाला 312.2cc इंजन दिया है। जो 34hp पर 9,700rpm पावर और 27.3Nm पर 7,700rpm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन में कई बदलाव किए हैं। कंपनी इस पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है।

बाइक की बॉडी पर पिछले मॉडल के जैसे ही पैनल्स मिलेंगे, लेकिन इसमें नया डुअल-टोन पेंट होगा। फ्यूल टैंक पर अपाचे नाम के बड़े स्टीकर मिलेंगे। साथ ही, इस पर RR310 का लोगो भी दिया है। बाइक में डुअल प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैम्प, एलईडी टेललैम्प और सीट पुराने मॉडल के जैसे ही मिलेंगे।

स्मार्ट एक्सकनेक्ट मिलेगा

न्यू अपाचे RR310 की बड़ी हाइलाइट्स 5-इंच कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसे कंपनी ने स्मार्ट एक्सकनेक्ट का नाम दिया है। राइडर 'TVS Connect' ऐप की मदद से अपने स्मार्टफोन को इसके साथ कनेक्ट कर सकता है। जिसके बाद स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल डिटेल दिखाई देगी। राइडर्स यहां से कॉल को अटैंड या रिजेक्ट भी कर पाएंगे। साथ ही, अपनी ट्रिप को रिकॉर्ड करकेशेयर भी कर सकतेहैं। इसमें बाइक से जुड़ी डिटेल जैसे फ्यूल लेवल, सर्विस रिमायंडर, ABS में खराबी, फोन की बैटरी, नेटवर्क भी देख सकते हैं।

टीवीएस अपाचे RR 310 का स्पेसिफिकेशन

इस बाइक में चार राइडिंग मोड रेन, अर्बन, स्पोर्ट और ट्रैक मिलेंगे। इन मोड के हिसाब से एबीएस की सेटिंग चेंज हो जाती है। ताकि अलग-अलग सड़कों पर ड्राइविंग आसान हो जाए। मोड के हिसाब से टीएफटी स्क्रीन की डिस्प्ले थीम बदल जाती है। रेन और अर्बन मोड पर बाइक 25.8hp पर 7,600rpm का पावर और 25Nm पर 6,700rpm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 160kph से घटकर 125kph हो जाती है। कंपनी ने इसमें ग्लाइड थ्रो टेक्नोलॉजी प्लस फीचर भी दिया है, जो पहले से BS6 अपाचे RTR 160 4v और RTR 200 4v में आ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 TVS Apache RR310 BS6 launch price Rs 2.4 L with 4 Ride modes and TVS Smart Xconnect


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u5MGmS
via IFTTT

ऑटो एक्सपो 2020 में 12 कारें पेश करेगी रेनो, पिछले साल रेनो लॉजी के 500 यूनिट भी नहीं बिके

ऑटो डेस्क. एशिया का सबसे बड़ा मोटर शो 'ऑटो एक्सपो 2020', 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। कई कंपनियों ने एक्सपो में शोकेस की जाने वाली व्हीकल्स की डिटेल्स जारी करना शुरू कर दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा शो में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करेगी और मारुति सुजुकी 17 व्हीकल्स शो में डिस्प्ले करेगी। फ्रंच कंपनी रेनो ने कंफर्म किया है कि वे शो में 12 कार्स समेत दो नए इंजन पेश करेगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Renault Auto Expo | Renault Auto Expo 2020 News Today; Mahindra and Mahindra, Maruti Suzuki Cars Details Latest News and Updates on Renault Electric Models


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uKyVdp
via IFTTT

Helicopter in Kobe Bryant Crash Wasn’t Legal to Fly in Poor Visibility


By DAVE PHILIPPS and SARAH MERVOSH from NYT U.S. https://ift.tt/3aR9E1H
via IFTTT

सस्पेंस से भरपूर फिल्म का टीजर, विक्की कौशल की चीखें और बैकग्राउंड स्कोर कराता है डर का अहसास

बॉलीवुड डेस्क. विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'भूत पार्ट 1 : द हॉन्टेड शिप' का टीजर शुक्रवार को रिलीज हुआ। 58 सेकंड का यह वीडियो सिर्फ विक्की पर फिल्माया गया है, जो डर और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म को भानुप्रताप सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की पहली हॉरर फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर 3 फरवरी को रिलीज होगा।

टीजर में यह दिखाया गया

टीजर की शुरुआत में अंधेरे में एक शिप दिखाई जाती है और माइक पर किसी को आवाज लगाकर कहा जाता है, "कहां हो तुम? हम तुम्हे खो रहे हैं।" विक्की उसी शिप में टॉर्च लेकर किसी की तलाश में निकलते हैं और दीवारों पर कई हाथों के निशान दिखाई देते हैं। एक दीवार पर अपनी डरावनी फोटो देख विक्की डर जाते हैं, जिससे खून टपक रहा है और अगले ही पल कई हाथ उन्हें बुरी तरह जकड़ लेते हैं। बैकग्राउंड स्कोर, डार्कनेस और विक्की की चीखें डर का अहसास कराती हैं।

21 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में विक्की कौशल के अलावा भूमि पेडणेकर, आशुतोष राणा और सिद्धांत कपूर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhoot Part 1-The Haunted Ship: Official Teaser Of Vicky Kaushal And Bhumi Pednekar Movie


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EwVSm
via IFTTT

अजय और सलमान के बीच अटकी ‘हम पांच’ की कहानी, दोनों को ऑफर हुआ एक ही रोल

बॉलीवुड डेस्क.सलमान खान और अजय देवगन एक बार फिर से उसी जगह आ खड़े हुए हैं जहां पर वे 25 साल पहले खड़े थे। यह वो वक्त था जब राकेश रोशन फिल्म ‘करण-अर्जुन’ बनाने जा रहे थे। उस फिल्म में सलमान ने जो रोल प्ले किया था वह पहले अजय को ऑफर हुआ था। ठीक वैसी ही सिचुएशन एक बार फिर से आ गई है। फराह खान और रोहित शेट्‌टी के कोलैबोरेशन में बन रही फिल्म ‘हम पांच’ के लिए सलमान और अजय दोनों को ही अप्रोच किया गया है। दोनों को एक ही रोल के लिए नैरेशन दिया गया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इसके लिए हामी नहीं भरी है। दोनों ही एक्टर पर्सनल लाइफ में भी अच्छे दोस्त हैं।

सूत्रों की मानें तो सलमान ने जिस स्क्रिप्ट को सुना है उसका नैरेशन दो हफ्ते पहले ही अजय को भी दिया जा चुका है। दोनों को एक ही रोल के लिए अप्रोच किया गया है और दोनों ही रोहित शेट्‌टी के काफी क्लोज हैं। अजय जहां रोहित के साथ कई बार काम कर चुके हैं, वहीं सलमान ने एक भी बार रोहित के साथ काम नहीं किया है, लेकिन रोहित उनके साथ एक फिल्म करने की इच्छा रखते हैं। वे काफी समय से इस बारे में प्लान कर रहे हैं। बहरहाल, दोनों को यह स्क्रिप्ट अप्रोच करने के पीछे वजय यह है कि दाेनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और उन्हें पूरा करते ही इस फिल्म पर जुटेंगे। ऐसे में मेकर्स को जो एक्टर हामी भर देगा। वे उसके साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

जाहिर तौर पर, रोहित और फराह ने सलमान के साथ जिस स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा की थी वह सात भाइयों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमते थी लेकिन सलमान के ही कहने पर फिल्म सात नहीं बल्कि पांच भाइयों के इर्द-गिर्द करते हुए फिर से लिखी गई। सलमान फिल्म का टाइटल ‘हम पांच’ भी रखना चाह रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farah Khan Rohit shetty upcoming project Hum Paanch stuck between Ajay and Salman, both were offered the same role


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tjhfoQ
via IFTTT

चीन से ओलिंपिक महिला फुटबॉल क्वालिफायर की मेजबानी छिनी, अब सिडनी में 3 फरवरी से मैच होंगे

खेल डेस्क. टोक्यो ओलिंपिक के लिए चीन में होने वाले महिला एशियन फुटबॉल के ग्रुप बी के मुकाबले अब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होंगे। कोरोनावायरस के चलते चीन से इस टूर्नामेंट की मेजबानी छीन ली गई। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस ग्रुप में चीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ताईवान और थाईलैंड टीम है। कोरोनावायरस के चलते अब तक चीन में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। करीब 6 हजार लोग इसकी चपेट में हैं।

चीन की महिला टीम 29 जनवरी को ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई। टीम में वुहान के किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया। खिलाड़ियों को मेडिकल टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश दिया गया। चीनी टीम को पहला मैच 3 फरवरी को थाईलैंड के खिलाफ खेलना है। आयोजकों के मुताबिक, यह मैच 6 फरवरी को भी हो कराया जा सकता है।

कई टूर्नामेंट रद्द या दूसरे देश में शिफ्ट किए गए
इसके अलावा भी कई खेल हैं, जिन्हें कोरोनावायरस के चलते रद्द या किसी दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया गया। टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के लिए चीन में होने वाले बॉक्सिंग क्वालियर मुकाबलों को भी जॉर्डन में कराया जाएगा। वहीं, नानजिंग में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप को भी एक साल के लिए टाल दिया गया। यह टूर्नामेंट अब मार्च 2021 में होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टोक्यो ओलिंपिक के लिए जापान क्वालिफाई करने वाली पहली टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OcGXCH
via IFTTT

They Wanted a Multigenerational Home in Brooklyn. Which Apartment Did They Choose?


By JOYCE COHEN from NYT Real Estate https://ift.tt/37OC6iV
via IFTTT