Saturday, August 1, 2020

जब एक इनकार ने खोल दिए थे शैलेंद्र के लिए राज कपूर से दोस्ती के रास्ते, जिगरी यारों का एक किस्सा है मशहूर

अगस्त का पहला संडे दुनियाभर में 'फ्रेंडशिप डे' के रूप में मनाया जाता है। इस बार फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड के दो जिगरी दोस्तों के बारे में, जिनकी दोस्ती अटूट रही। यह दोस्ती की कहानी बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर और गीतकार शैलेंद्र की है जिनकी दोस्ती बेजोड़ थी।

यूं शुरू हुआ दोस्ती का सफर

40 के दशक की बात है। दोनों की मुलाकात एक इवेंट पर हुई थी जहां शैलेंद्र कविता सुना रहे थे। राजकपूर को शैलेंद्र की विभाजन पर सुनाई गई कविता 'जलता है पंजाब' बेहद पसंद आई।

उन्होंने शैलेंद्र से मिलकर इस कविता को खरीदने की बात कही क्योंकि वह इसे फिल्म 'आग'(1948) में इस्तेमाल करना चाहते थे। साथ ही उन्होंने शैलेंद्र को फिल्म 'आग' के लिए गाने लिखने का ऑफर दिया।

शैलेंद्र ने अपनी कविता बेचने से इनकार कर दिया और फिल्म का ऑफर भी ठुकरा दिया। इसके बाद राज कपूर जब 'बरसात' (1949) बना रहे थे तो परिस्थितियां कुछ ऐसी बदलीं कि आर्थिक परेशानियां झेल रहे शैलेंद्र को राज कपूर के पास काम मांगने जाना पड़ा और उन्होंने उनके साथ में काम करने की इच्छा जताई। राज कपूर खुशी-खुशी मान गए और यहीं से दोनों की दोस्ती का सफर शुरू हुआ।

21 फिल्मों में साथ काम किया

शैलेंद्र ने फिल्म बरसात के लिए दो गाने 'बरसात में' और 'पतली कमर है' लिखे जिसके लिए उन्हें 500 का मेहनताना दिया गया। इसके बाद राज कपूर-शैलेंद्र ने 21 फिल्मों में साथ काम किया जिनमें 'मेरा नाम जोकर', 'तीसरी कसम', 'सपनों का 'सौदागर', 'संगम', 'अनाड़ी' और 'जिस देश में गंगा बहती है' शामिल थीं।

शैलेंद्र का लिखा गाना सुन रो पड़े थे राज कपूर

बात उस दौर की है जब फिल्म अनाड़ी (1959) का गाना 'सब कुछ सीखा हमने ना सीखी होशियारी...' रिकॉर्ड किया जा रहा था। यह गाना राज कपूर के पसंदीदा शैलेंद्र ने ही लिखा था। उस दिन वो रिकॉर्डिंग पर स्टूडियो नहीं पहुंचे थे।

राज कपूर को यह गाना बेहद पसंद आया और वह गाने की कॉपी अपने घर ले गए ताकि सुकून से इसे रात को सुन सकें। वह कई घंटों तक लगातार इस गाने को सुनते रहे लेकिन जब उनसे रहा नहीं गया तो वह रात दो बजे शैलेंद्र से मिलने उनके घर पहुंच गए। वहां राज कपूर शैलेंद्र को गले लगाकर रो पड़े और कहने लगे-क्या गाना बना दिया शैलेंद्र, मेरे आंसू नहीं थम रहे।

14 दिसंबर से है दोनों का अहम कनेक्शन

14 दिसंबर 1966 को जब राज कपूर का जन्मदिन मनाया जा रहा था तो शैलेंद्र खराब सेहत के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए थे। उन्हें सिंगर मुकेश ने कॉल करके जानकारी दी कि शैलेंद्र की हालत बिगड़ती जा रही है। मुकेश उन्हें रियल टाइम जानकारी दे रहे थे कि अभी शैलेंद्र कोमा में हैं, अभी ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है, ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया और फिर वो खबर आई जिसने राज कपूर का दिल तोड़ दिया। उनके जन्मदिन के दिन ही 43 साल के शैलेंद्र दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

शैलेंद्र की मौत से टूट गए थे राज कपूर

इसके बाद फिल्मफेयर मैगजीन में अपने दोस्त शैलेंद्र की असमय मौत से दुखी राजकपूर ने एक ओपन लैटर लिखा था और कहा था, ‘ऐसा लगता है कि जैसे मेरी आत्मा का एक हिस्सा चला गया। यह सही नहीं हुआ। मैं रो रहा हूं और चीख रहा हूं कि मेरी बगिया के सबसे खूबसूरत गुलाब को कोई तोड़ ले गया। वह बेहतरीन इंसान और मेरी जिंदगी का अभिन्न अंग थे जो अब नहीं हैं। मैं केवल शोक मना सकता हूं और उनकी यादों में खो सकता हूं।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज कपूर के साथ बाएं से हसरत जयपुरी, शंकर-जयकिशन और शैलेंद्र (दाएं)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hZmMnY
via IFTTT

राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा बोलीं- राज को नैरेशन देने के लिए कई लोग मुझे फोन करते हैं, मैं कह देती हूं- उनसे मेरा ब्रेकअप हो गया है

शनिवार की देर शाम अचानक ट्रेड के हवाले से खबर चली कि राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का ब्रेकअप हो गया है। इस बारे में जब दैनिक भास्‍कर ने पत्रलेखा ने संपर्क किया तो एक नई कहानी निकलकर सामने आई और इस बारे में उन्‍होंने काफी कुछ क्लियर किया।

पत्रलेखा ने कहा, 'दरअसल ढेर सारे प्रोड्यूसर और फाइनेंसर अपनी फिल्‍मों के लिए राजकुमार राव को अप्रोच करते हैं। इसके लिए राज ने एक पैटर्न बनाया हुआ है। जो लोग उसे जानते हैं, वे उसी पैटर्न को फॉलो करते हुए उनकी एजेंसी और मैनेजर से संपर्क करते हैं।'

मैं तो कह देती हूं हमारा ब्रेकअप हो गया है

आगे उन्होंने कहा, 'और जो लोग उस पैटर्न को नहीं जानते, वो मुझसे संपर्क करते हैं ताकि मेरे जरिए वो राज को नैरेशन दे सकें। मेरे पास राज के लिए लगातार फोन आते रहते हैं, कि उनसे नैरेशन करवा दें। हर एकाध महीनों में ऐसा होता रहता है। ऐसे ही किसी कॉल के दौरान मैंने गुस्‍से में कह दिया था कि हमारा ब्रेक अप हो चुका है।'

एक-दूसरे के काम में दखल नहीं देते

आगे उन्होंने बताया, 'असल में ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों साथ में हैं और एक-दूसरे की कंपनी एन्‍जॉय कर रहे हैं। हम दोनों एक-दूसरे को काफी स्‍पेस देते हैं। एक-दूसरे के प्रोफेशनल कमिट्मेंट्स के आड़े नहीं आते। ना वो मेरी स्क्रिप्‍ट्स के बारे में कुछ पूछते हैं और ना मैं उनके अपकमिंग प्रोजेक्‍टों के बारे में टोकाटाकी करती हूं।'

हमने एक-दूसरे से आई लव यू नहीं कहा

पत्रलेखा ने कहा, 'फिल्म 'लव सेक्‍स और धोखा' से पहले हम मिले थे। पहले अच्‍छे दोस्‍त बने, फिर हम समझ गए कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। हमारे बीच वैसा फिल्‍मी इजहार जैसा कुछ नहीं हुआ। उन्‍होंने या मैंने वो तीन मैजिकल वर्ड्स ‘आई लव यू’ कभी नहीं बोले। हम दोनों एक-दूसरे को बेपनाह प्यार करते हैं, और ये बात हमें पता है और हमारा भरोसा कायम है।

हमारे बीच दोस्ती वाली फीलिंग ज्यादा

शादी के सवाल पर उन्होंने कहा, 'अभी तो हम दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हैं। अगले एक-दो साल हमारा शादी के बंधन में बंधने का इरादा नहीं है। समय आने पर हम वो काम भी कर लेंगे। हमारे बीच दोस्‍ती वाले भाव ज्‍यादा हैं। उसके चलते हमारा रिश्‍ता खूबसूरत है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patralekhaa says People keep calling me to give Rajkumar rao a narration, then i reply, 'Raj has broken up with me'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XkNhMP
via IFTTT

'खुदा हाफिज' की एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय बोलीं- उज्बेकिस्तान में -7 डिग्री टेंप्रेचर में हमने शूटिंग की, विद्युत की सलाह से मेरी जिंदगी बदल गई

विद्युत जामवाल स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' 14 अगस्त से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म में बतौर एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय नजर आएंगी। जिन्होंने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'ये साली आशिकी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। इस मौके पर शिवालिका ने दैनिक भास्कर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म से जुड़े कुछ रोचक किस्से साझा किए।

सवाल- असिस्टेंट डायरेक्टर कि भूमिका निभाते हुए कैमरे के सामने आने की इच्छा कब हुई?
शिवालिका- 'मैं हमेशा से एक्टिंग करना चाहती थी। लेकिन क्योंकि मेरी फैमिली में कोई भी इस फील्ड से ताल्लुक नहीं रखता था, इसीलिए मैंने 'हाउसफुल 3' और 'किक' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई और उसके बाद ऑडिशन देने चालू किए। तब जाकर पिछले साल मुझे मेरी पहली फिल्म मिली। असिस्टेंट के रूप में काम करने के बाद फिल्म मेकिंग के बारे में मुझेबहुत सारी बातें पता चलीं। मैंने काफी कुछ सीखा जो कि अब मैं अपने अभिनय में भी अपना रही हूं।'

सवाल- अपने किरदार के बारे में बताएं? किस तरह खुद को तैयार किया?
शिवालिका- 'इस फिल्म में मैं नरगिस का किरदार निभा रही हूं जो कि एक मुस्लिम महिला है और जिसे बचाने के लिए उनके पति विद्युत जामवाल अपनी जान जोखिम में डालते हैं। मेरा रोल एक बेहद ही सरल महिला का है जो आंखों से भी बात कर लेती है और बहुत सिंपल है।'

सवाल- शूटिंग के दौरान कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा चैलेंजिंग रहा और सबसे ज्यादा मजेदार भी?
शिवालिका- 'मुझे याद है कि हम उज़्बेकिस्तान में शूटिंग करने गए थे। शुरुआत में तो वहां का तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस था लेकिन धीरे-धीरे तापमान माइनस में चला गया। कम होते-होते वो -7 डिग्री तक भी चला गया था। उस कड़ाके की ठंड में शूट करना अपने आप में बहुत मुश्किल था। सभी लोग ठंड से जूझ रहे थे, फिर भी क्योंकि हम मुंबई में रहते हैं जहां अक्सर काफी गर्मी होती है तो ऐसी खूबसूरत और ठंडी जगह पर शूट करना अपने आप पर में मजेदार भी था। मैंने पूरी टीम को कड़ाके की ठंड में भी उतने ही जोश से काम करते देखा है।'

सवाल- बॉलीवुड में किसकी फिल्में आप को सबसे ज्यादा इंस्पायर करती हैं?
शिवालिका- 'मैं कहना चाहूंगी कि मुझे आयुष्मान खुराना की जर्नी बहुत इंस्पायर करती है। बहुत ही अलग-अलग किरदार और खूबसूरत किरदार निभाते हैं वो। इसके साथ ही मुझे दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर भी बहुत पसंद है। मुझे लगता है श्रद्धा पूरा पैकेज हैं, चाहे वो सिंगिंग हो या डांसिंग हो। वहीं आलिया की फिल्मों की चॉइस मुझे बहुत पसंद है।'

सवाल- विद्युत जामवाल के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा? क्या सलाह दी उन्होंने सेट पर?
शिवालिका- 'विद्युत ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्शन हीरो हैं, बल्कि एक बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं। सेट पर भी हम हमेशा बातें करते थे, चाहे वह खाने के बारे में हो या फिटनेस के बारे में हो। मुझे याद है कि जब कभी मैं सीन देती थी, जो उन्हें पसंद आता था तो वो अक्सर एक लाइन कहते थे 'स्टार और कितना अच्छा करेंगी तू।'
'वहीं फिटनेस को लेकर उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं अपनी जिंदगी में योगा को अपनाऊं और सच कहूं तो उनकी बात मानकर इस लॉकडाउन में मैंने योगा करना शुरू किया, जिसने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Khuda Hafiz' actress Shivaleeka Oberoi said - We shot in -7 degree temperature in Uzbekistan, my life changed with the advice of Electricity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hUSNh9
via IFTTT

वकील विकास सिंह का दावा- सिद्धार्थ पिठानी ने ही सबसे पहले देखी थी सुशांत की डेडबॉडी; रिया के खिलाफ बोल रहे थे, अब पलट गए

पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाया था कि अभिनेता की फैमिली उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रही है। इस पर सुशांत के फैमिली लॉयर विकास सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनकी मानें तो 25 जुलाई तक सिद्धार्थ खुद सुशांत के परिवार को रिया के खिलाफ जानकारी दे रहे थे। लेकिन उसके बाद उसका व्यवहार बदल गया।

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में विकास ने कहा, "25 जुलाई तक वह परिवार के संपर्क में था और यह कहते हुए मदद की कोशिश कर रहा था कि सुशांत के साथ जो हुआ, उसके लिए रिया चक्रवर्ती जिम्मेदार है। अचानक से उसका व्यवहार बदल गया। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ? लेकिन उम्मीद है कि पुलिस जल्दी ही मामले की तह तक जाएगी और पता लगा लेगी कि इस केस में पिठानी की क्या भूमिका है और उनके पास ऐसी कौन-सी जानकारी है, जो उन्होंने साझा नहीं की।"

सिद्धार्थ पिठानी का आरोप

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस को मुंबई शिफ्ट कराने की अपील की है। इसमें उन्होंने यह दावा किया है कि सिद्धार्थ पिठानी ने मुंबई पुलिस को मेल कर सुशांत के परिवार द्वारा उन पर दबाव बनाए जाने की बात कही है। सिद्धार्थ मेल के मुताबिक, सुशांत के फैमिली मेंबर्स और एक सीनियर आईपीएस ने उन्हें कॉल किया। 22 और 27 जुलाई को ये कॉल आए और उनसे कहा गया कि वे अपने बयान में सुशांत के अकांउट से रिया द्वारा 15 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन की बात कहें।

पिठानी ने रिया को मेल भेजा, उनकी विश्वसनीयता पर संदेह: सिंह

सिद्धार्थ के मेल को लेकर विकास सिंह कहते हैं, "यह बहुत ही सरप्राइजिंग है। अगर यह मेल मुंबई पुलिस को किया गया था तो फिर रिया तक कैसे पहुंचा? जब यह मेल पब्लिक लाइट में आया, तब तक रिया को एक एफआईआर में आरोपी बनाया जा चुका था। इसलिए इस बात पर सवाल ही नहीं उठता कि यह पुलिस ने उनके साथ साझा किया है। अगर पिठानी ने यह रिया को भेजा था तो फिर उनकी विश्वसनीयता पर संदेह है।"

'सिद्धार्थ ने ही सबसे पहले देखी थी सुशांत की डेड बॉडी'

विकास सिंह ने आगे पिठानी को घेरते हुए कहा, "यह लड़का (सिद्धार्थ) सुशांत के साथ ही रहता था और इसने ही सबसे पहले उनकी डेड बॉडी देखी थी। इसलिए जब उन्होंने दरवाजा बंद पाया तो उन्होंने उसे तब तक नहीं खोला, जब तक कि उनकी बहन नहीं आ गई। उसने डेढ़ घंटे तक इंतजार किया।"

मुझे इस 15 करोड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं : सिद्धार्थ
शुक्रवार को ANI से बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा था, "सुशांत के फैमिली मेंबर्स ने मुझे बताया कि रिया ने 15 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया है और मुझे अपने बयान में इसे शामिल करने को कहा। मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं सिर्फ वही कहूंगा, जो मैं जानता हूं और जिस पर मुझे यकीन है।

मैं उनसे सुशांत की मौत के बाद मिला था। लेकिन अचानक आए इस बदलाव के बारे मैं नहीं जानता। इसके बाद मैंने पुलिस संपर्क किया और सबकुछ बता दिया। उन्होंने मुझे ईमेल एड्रेस दिया और जानकारी साझा करने को कहा। मैंने पुलिस को बताया कि सुशांत की फैमिली मुझे कुछ इस तरह का बयान देने के लिए कह रही है। काश कि मैं हकीकत में इस ट्रांजेक्शन के बारे में जानता होता। मैं बयान दे देता। मुझे इस 15 करोड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Suicide Case: Actor's Friend Siddharth Pithani gave information to his family against Rhea Chakraborty, Suddenly, he has done a volte-face


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hU2bBA
via IFTTT

बिहार पुलिस 'दिल बेचारा' के कलाकारों से करेगी पूछताछ, रिया से फिर संपर्क करने की कोशिश; सुशांत के फ्लैट को भी खंगाला

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस शनिवार को अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में काम कर चुके कलाकारों से पूछताछ करेगी। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से बिहार पुलिस ने बात की थी। बिहार पुलिस यह जानना चाहती है कि आखिरी फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर माहौल कैसा रहता था। रिया और सुंशात के रिश्तों को लेकर भी बिहार पुलिस वहां काम करने वालों से फीडबैक लेगी।

जानकारी के मुताबिक, ‘दिल बेचारा’ फिल्म में काम कर चुके साहिल वैद के अलावा सुशांत के नए ड्राइवर और स्टाफ से भी पूछताछ होगी। बिहार पुलिस इस फिल्म अभिनेत्री संजना संघी से भी फोन पर पूछताछ कर सकती है। संजना, फिलहाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से भी पूछताछ का प्रयास करेगी। इस केस में बिहार पुलिस उस डायरेक्टर से भी पूछताछ करेगी, जिसके साथ सुशांत जल्द काम करने वाले थे। पुलिस ये जानना चाहती हैं कि अगर सुशांत मानसिक तौर पर अस्वस्थ थे तो नई फिल्म की स्टोरी पर बातचीत कैसे करते थे?

हाउस कीपर और उनके बैंकर से पूछताछ

बिहार टीम ने शुक्रवार को सुंशात के घर के हाउस कीपर और उनका निजी खाता संभालने वाले एक बैंकर से पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो हाउस कीपर ने बताया कि बिना अभिनेत्री एवं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की इजाजत के बिना घर में दाखिल नहीं हो सकता था और न ही सुशांत से मिल सकता था। यहां तक कि सुशांत के कमरे में जाने तक की मनाही थी।

सुशांत के फ्लैट पर पहुंचकर बिहार पुलिस ने की है जांच

जिस फ्लैट में 14 जून काे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, शुक्रवार काे पटना पुलिस वहां भी पहुंची। सुशांत के नाैकर नीरज, अपार्टमेंट के गार्ड, सोसाइटी मैनेजर और जमीन मालिक से पूछताछ की। सुशांत और रिया के रिलेशन के साथ ही यह जानकारी ली कि यहां काैन-काैन लाेग कब-कब आते थे। वहां रहने वाले और आसपास के लाेगाें से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, सुशांत के फ्लेट से कुछ चीजें पुलिस अपने साथ ले गई हैं जिसकी जांच करेगी।

कूपर हॉस्पिटल भी पहुंची टीम बिहार पुलिस

सुशांत का आरएन कूपर म्युनिसिपल हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास भी बिहार पुलिस पहुंची। हालांकि, डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उन्होंने मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। अगर बिहार पुलिस चाहे तो मुंबई पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले सकती है।

मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को दिया यह बयान

बिहार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुकेश छाबड़ा ने बताया की डेढ़ साल पहले फिल्म की शूटिंग हो चुकी थी उसके बाद एडिटिंग का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि तब सुशांत मानसिक तौर पर ठीक लगता था। लेकिन, रिया चक्रवर्ती के लाइफ में आने के बाद सुशांत की लाइफ में बदलाव आया था। वहीं, सुशांत सिंह की अपने फ्रेंड महेश शेट्टी से 10 महीने बाद मई में आखिरी बार मिले थे।

इन बिंदुओं पर बिहार पुलिस कर रही जांच:

  • बैंक खातों में कितने रुपए थे और ये कहां और कब ट्रांसफर किए गए, इसकी भी जांच की जा रही है।
  • रिया चक्रवर्ती की इसमें क्या भूमिका है? 15 करोड़ को लेकर रिया की कंपनी की जांच भी होगी।
  • सुशांत के डिप्रेशन की बात में कितनी सच्चाई है।
  • सुशांत के करीबी लोगों से इस संबंध में जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस को लिखा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और बिहार पुलिस के बीच इस मामले को लेकर जारी खींचतान के बीच पटना के एसीपी ने बांद्रा के डीसीपी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने गाड़ी उपलब्ध करने के साथ टीम में एक महिला पुलिसकर्मी मुहैया कराने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिहार पुलिस अभिनेता साहिल वैद (बाएं) से पूछताछ कर सकती है। वे सुशांत के अच्छे फ्रेंड रहे हैं। सेट पर दोनों खूब मस्ती करते थे यह बात साहिल ने खुद बताई थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jYQ3RJ
via IFTTT

बॉडीगार्ड का खुलासा, 'बीमार सुशांत हमेशा सोते रहते थे, उनके पैसे खर्च कर रिया चक्रवर्ती घर पर पार्टियां देती रहती थीं'

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले हफ्ते सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया जिसके बाद मामला और ज्यादा गरमा गया। बिहार पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए मुंबई आ चुकी है और कई लोगों से पूछताछ जारी है। इस बीच सुशांत के बॉडीगार्ड ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं।

बीमार रहते थे सुशांत, रिया करती थीं पार्टी

बॉडीगार्ड ने रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू में कहा है कि सुशांत अक्सर बीमार रहते थे और ज्यादातर समय बेडरूम में सोते रहते थे। बॉडीगार्ड ने यह भी बताया कि सुशांत की लिव इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती घर पर पार्टी देती रहती थीं जिसमें सुशांत का पैसा इस्तेमाल होता था।

रिया पार्टी में मशगूल रहती थीं और सुशांत बेडरूम में सोते रहते थे। सुशांत के घर पर ऑर्गनाइज की जाने वाली पार्टियों में रिया के अलावा उनके पिता और भाई भी हिस्सा लेते थे।

बॉडीगार्ड ने आगे यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों से सुशांत की फैमिली उनके टच में नहीं थी, ना ही फैमिली का कोई सदस्य सुशांत से मिलने के लिए आ सकते था।

बदल गई थी सुशांत की लाइफस्टाइल

बॉडीगार्ड ने कहा, 'रिया के आने के बाद पिछले एक साल में सुशांत की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया था। सुशांत दवाइयां लेने के बाद पूरा टाइम सोते ही रहते थे, मुझे ओवरडोज के बारे में नहीं पता। पिछले साल यूरोप ट्रिप से जब वो वापस लौटे थे तो वह बीमार ही थे, हमेशा बिस्तर पर ही पड़े रहते थे लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले वह काफी एक्टिव हुआ करते थे। स्वीमिंग, रनिंग और जिमिंग उनकी लाइफ का हिस्सा थीं।'

इंटरव्यू में बॉडीगार्ड ने यह भी बताया कि सुशांत के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद रिया ने उनके पूरे स्टाफ को बदल दिया था और केवल वही बचे थे जो सुशांत के साथ जुड़े हुए थे। वह चाहते हैं कि मामले की गंभीर जांच हो और सुशांत को न्याय मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bodyguard revealed in interview, Sushant Singh Rajput always asleep, Rhea Chakraborty used to give parties at home,


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fh9QYX
via IFTTT

पूर्व सेलेक्टर रोजर बिन्नी ने कहा- धोनी को युवाओं के लिए जगह छोड़नी चाहिए, उनके पास पहले जैसी फिटनेस भी नहीं है

भारतीय टीम के पूर्व सेलेक्टर रोजर बिन्नी ने कहा है कि अब समय आ गया है कि महेंद्र सिंह धोनी युवाओं के लिए रास्ता बनाए। बहुत से युवा खिलाड़ी इंडिया टीम में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। धोनी के पास पहले जैसी फिटनेस नहीं है। साथ ही वे पहले की तरह बेस्ट खिलाड़ी भी नहीं रहे हैं। उनकी फिटनेस पर विश्वास करना बेकार है।

धोनी ने पिछला मैच जुलाई 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। इस मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई है।

धोनी अपनी पहले जैसी फिटनेस खो चुके

बिन्नी ने स्पोर्ट्सकीड़ा से कहा, ‘‘पिछले कुछ सीजन देखने से लगता है वह (धोनी) अपना बेस्ट क्रिकेट समय बिता चुके हैं। अपनी ताकत और समझदारी से हारे हुए मैच को जिताने की क्षमता भी खो चुके हैं। साथ ही युवाओं को मोटिवेट करने की बात भी अब उनमें पहले जैसी नहीं रही है। वे अपनी पहले जैसी फिटनेस भी खो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर इस समय काफी युवा प्लेयर आ रहे हैं। सच कहूं तो उनका बेस्ट समय निकल चुका है। वे खुद के बारे में फैसला करने के लिए सक्षम हैं।’’

धोनी सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं
बिन्नी ने कहा, ‘‘धोनी सीनियर खिलाड़ियों का भी काफी सम्मान करते हैं। उनकी बातों को मानते हैं। धोनी डाउन टू अर्थ हैं। धोनी आकर चर्चा करते थे और बताते थे कि वह क्या चाहते हैं।’’ बिन्नी 2012 में इंडिया टीम के सेलेक्टर थे। तब धोनी टीम के कप्तान थे। बिन्नी ने कहा, ‘‘वे मैदान पर रहते थे। हमें उन्हें वह टीम देना होती थी, जो वे चाहते थे। इसके लिए वे मांग नहीं करते थे। उनके साथ काम करना अच्छा रहा। कभी किसी बात को लेकर हमारे बीच कोई झगड़ा या बहस नहीं हुई।’’

धोनी ने चेन्नई को 3 बार आईपीएल खिताब जिताया
माही ने अब तक 90 टेस्ट में 4876 और 350 वनडे में 10773 रन बनाए हैं। उनके नाम 98 टी-20 में 1617 और आईपीएल के 190 मैच में 4432 रन हैं। धोनी ने 2015 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार आईपीएल खिताब जिताया है।

धोनी फॉर्म में हैं, तो उन्हें जरूर खेलना चाहिए: गंभीर
हाल ही में गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में कहा था, ‘‘उम्र सिर्फ एक नंबर है। मेरा मानना है कि धोनी यदि बॉल को ठीक से हिट कर रहे हैं, यदि वे अच्छी फॉर्म में हैं और खेल को एंजॉय कर रहे हैं। यदि वे मानते हैं कि नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करते हुए देश को जीत दिला सकते हैं, तो उन्हें जरूर खेलना चाहिए।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धोनी ने अब तक 90 टेस्ट में 4876 और 350 वनडे में 10773 रन बनाए हैं। उनके नाम 98 टी-20 में 1617 और आईपीएल के 190 मैच में 4432 रन हैं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dohxzq
via IFTTT