Saturday, February 1, 2020

भारतीय टीम का माइंडसेट बेहतरीन, किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानती

खेल डेस्क. मौजूदा भारतीय टीम अच्छी है? इसका कारण यह नहीं है कि टीम में काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। बल्कि उनका माइंडसेट है। मैच किसी भी कंडिशन में हो लेकिन वे हार नहीं मानते। भारत ने तीसरे और चौथे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की। लेकिन मैच का सुपर ओवर में जाना महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि मैच का अंतिम ओवर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहा। दोनों में टीम हार के नजदीक थी लेकिन यहीं से मैच बदला। यह बताता है कि भारतीय टीम कठिन समय में कैसे प्रदर्शन करती है। मैच में आसान जीत भी महत्वपूर्ण होती है लेकिन रोमांचक जीत याद रहती है।

यह याद रखने वाली बात है कि टेस्ट में टीम इंडिया पिछले 36 महीने से नंबर-1 पर है। वनडे में टीम नंबर-1 और नंबर-2 के बीच रही। लेकिन टी20 में टीम टॉप-3 में भी नहीं है। हालांकि पॉइंट में टीम अधिक पीछे नहीं है। पिछले कुछ सालों में टीम के तीनों फॉर्मेट में अच्छे प्रदर्शन का कारण क्या रहा? इसके तीन बड़े कारण हैं। पहला तेज गेंदबाजी में अच्छे खिलाड़ी, दूसरा आक्रामक कप्तानी और तीसरा खिलाड़ियों के बीच टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा।

कोहली ने ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल दिया

पिछले काफी दशक से हमें अच्छे खिलाड़ी देखने को मिल रहे हैं। इस कारण दूसरे और तीसरे कारण ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। कोहली अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने से आगे निकल गए हैं। उन्होंने ड्रेसिंग रूम का माहौल बदला है। मनीष पांडे चौथे मैच में अर्धशतक लगाकर चर्चा में आए हैं। घरेलू क्रिकेट में मनीष नंबर-3 या नंबर-4 पर खेलते हैं। लेकिन भारतीय टीम में उनकी जगह नंबर-6 पर है। टॉप-4 में कोई जगह खाली नहीं है। यह ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए सीख है तो मुश्किल में टीम में जगह बना पा रहे हैं।

न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप में अच्छा खेली थी

अगर पूछा जाए कि इतनी अच्छी टीम होने के बाद भी टीम इंडिया ने छह महीने पहले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को क्यों हरा सकी थी तो इसका केवल एक की कारण हैं उस दिन न्यूजीलैंड ने अच्छा खेल दिखाया। खेल में ऐसे उदाहरण हमें देखने को मिलते हैं जब एक खराब दिन काफी कुछ कर जाता है। 1983 के वर्ल्ड कप फाइनल में विंडीज टीम फाइनल में भारतीय टीम से हार गई। हालांकि यह नहीं कर सकते हैं कि मौजूदा भारतीय टीम 1975-90 वाली विंडीज याद 1990-2008 वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम है। कोहली की टीम अभी इस श्रेणी में आने से दूर है। जीत का सिलसिला इस तरह से जारी रहा तो टीम को इस श्रेणी से बाहर करना असंभव होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज जीती।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UsQ5Hl
via IFTTT

न्यूजीलैंड से आखिरी मैच आज; भारत जीता तो 5 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश होगा

खेल डेस्क.भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का आखिरी मैच आज माउंट माउनगुई में खेला जाएगा। भारत यह मैच जीतता है, तो वह पांच मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश होगा। भारतीय टीम भी पहली बार इतनी बड़ी टी-20 सीरीज खेल रही है। इससे पहले दो सीरीज में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड और वनुअतु टीम ने मलेशिया को हराया है। एक बार 7 टी-20 की सीरीज खेली गई, जिसमें मलावी ने मोजाम्बिक को शिकस्त दी।

टीम इंडिया ने इस साल खेले अपने सभी 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को पिछले 5 मैच में हार मिली है। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरा मैच जीतने के बाद कहा था कि टीम अब 5-0 से सीरीज जीतने की कोशिश करेगी।

हेड-टू-हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 15 टी-20 हुए। टीम इंडिया ने 7 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच हारे। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने अब तक 9 टी-20 खेले हैं, लेकिन जीत सिर्फ 5 में ही मिली। वहीं, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 में से 1 टी-20 सीरीज जीती। पिछली बार कीवी टीम ने फरवरी 2019 में भारत को 2-1 से हराया था।

विजेता किसके खिलाफ सीरीज में टी-20 अंतर कब
मलावी मोजाम्बिक 7 5-1 नवंबर 2019
वनुअतु मलेशिया 5 3-2 सितंबर 2019
न्यूजीलैंड इंग्लैंड 5 3-2 नवंबर 2019

भारत को सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त
सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में हुआ, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर हुआ, जिसमें भारत ने 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत हासिल की थी। तीसरा और चौथा मैच टाई रहा, जिनका नतीजा सुपर ओवर में निकला। हैमिल्टन टी-20 में रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जिताई थी। जबकि चौथे वेलिंगटन मैच में राहुल और कोहली ने जीत दिलाई थी।

पिच और मौसम रिपोर्ट: रविवार को माउंट माउनगुई का तापमान 19 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका नहीं है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

  • मैदान पर हुए कुल टी-20 : 8
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 7
  • पहली पारी में औसत स्कोर : 181
  • दूसरी पारी में औसत स्कोर : 145

चोटिल विलियम्सन मैच नहीं खेलेंगे
माउंट माउनगुई कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन का घरेलू मैदान है। हालांकि विलियम्सन कंधे की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें तीसरे मैच में चोट लगी थी, जिससे वे चौथा मैच भी नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में पिछले मैच की तरह तेज गेंदबाज टिम साउदी ही टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड टीम यह मैच जीतकर अपना सम्मान बचाना चाहेगी।

टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं
भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लोकेश राहुल की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। यदि कोहली आराम का फैसला करते हैं तो रोहित शर्मा वापस लौटकर कप्तानी संभाल सकते हैं। यदि कुलदीप यादव को लाया जाता है, तो युजवेंद्र चहल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

दोनों टीमें:

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India vs New Zealand Mount Maunganui T20 Live | India vs New Zealand (IND vs NZ) 5th T20 Live Cricket Score Today, Latest News and Updates On Team India Vs Blackcaps Results

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/390JGqy
via IFTTT

तापसी पन्नू हुईं नाराज, कहा-हमने शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' के जवाब के रूप में नहीं बनाई 'थप्पड़'

बॉलीवुड डेस्क.तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'थप्पड़' का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो कि अपने पति द्वारा की गई घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाकर उससे तलाक मांग लेती है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है और ट्रेलर आते ही फिल्म के विषय पर चर्चा होने लगी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फिल्म की तुलना 'कबीर सिंह' से किए जाने से तापसी पन्नू नाराज हो गई हैं जिसके बाद उन्होंने अपना रिएक्शन भी दिया है।

'कबीर सिंह' से पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट:मीडिया से बातचीत में तापसी ने कहा, ''यह गलत बात है कि हमने अपनी फिल्म 'थप्पड़' 'कबीर सिंह' को ध्यान में रखकर बनाई है। मुझे यह सुनकर दुःख होता है कि हमने किसी फिल्म के जवाब के रूप में इस फिल्म को बनाया है। यह फिल्म 'कबीर सिंह' की रिलीज से पहले ही लिख ली गई थी। मैं मानती हूं कि थप्पड़ एक शुरुआत होती है लेकिन किसी रिश्ते की परतें खोलने के लिए फिल्म में कई अन्य मुद्दे भी दिखाए गए हैं। मैं मानती हूं कि कबीर सिंह और हमारी फिल्म में एक समानता है लेकिन यह फिल्म के पूरे विषय से मेल नहीं खाता है, लेकिन क्या यह पहले आई फिल्मों में नहीं हुआ? ऐसी हजारों फिल्में बनी हैं जिनमें एक पुरुष द्वारा महिला को थप्पड़ मारा गया है, इसमें नया क्या है? 'कबीर सिंह' इस लिस्ट में नई थी और इसलिए लोगों ने उससे तुलना शुरू की।

मैं नहीं करती 'कबीर सिंह' में काम: तापसी ने आगे कहा, मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म देखते वक्त अपना दिमाग घर पर छोड़कर नहीं आना चाहिए। कबीर सिंह ने काफी पैसे कमाए और मैं मेकर्स को इसकी बधाई भी देती हूं लेकिन अगर मुझे कबीर सिंह में लड़की का रोल ऑफर किया जाता तो मैं उसे कभी नहीं करती। तापसी की 'थप्पड़' की बात करें तो इसमें उनके अलावा पवैल गुलाटी, दिया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आजमी, कुमुद मिश्रा और मानव कौल भी नजर आएंगे। फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Taapsee Pannu Says Thappad is not the Answer to Shahid Kapoor's Kabir Singh

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38XpiXq
via IFTTT

न्यूजीलैंड से आखिरी मैच आज; भारत जीता तो 5 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश होगा

खेल डेस्क. भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का आखिरी मैच आज माउंट माउनगुई में खेला जाएगा। भारत यह मैच जीतता है, तो वह पांच मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश होगा। टीम भी पहली बार इतनी बड़ी टी-20 सीरीज खेल रही है। इससे पहले 5 मैच की दो सीरीज हुईं, जिनमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड और वनुअतु टीम ने मलेशिया को हराया है। एक बार 7 टी-20 की सीरीज खेली गई, जिसमें मलावी ने मोजाम्बिक को शिकस्त दी।

भारतीय कप्तान विराट कोहली भी सीरीज क्लीन स्वीप करने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंनेतीसरा मैच जीतने के बाद कहा था कि टीम अब 5-0 से सीरीज जीतने की कोशिश करेगी।टीम इंडिया ने इस साल खेले अपने सभी 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को पिछले 5 मैच में हार मिली है।

हेड-टू-हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 15 टी-20 हुए। टीम इंडिया ने 7 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच हारे। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने अब तक 9 टी-20 खेले हैं, लेकिन जीत सिर्फ 5 में ही मिली। वहीं, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 में से 1 टी-20 सीरीज जीती। पिछली बार कीवी टीम ने फरवरी 2019 में भारत को 2-1 से हराया था।

न्यूजीलैंड दोनों5 मैच की सीरीज हारा

विजेता किसके खिलाफ सीरीज में टी-20 अंतर कब
मलावी मोजाम्बिक 7 5-1 नवंबर 2019
वनुअतु मलेशिया 5 3-2 सितंबर 2019
इंग्लैंड न्यूजीलैंड 5 3-2 नवंबर 2019

भारत को सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त
सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में हुआ, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर हुआ, जिसमें भारत ने 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत हासिल की थी। तीसरा और चौथा मैच टाई रहा, जिनका नतीजा सुपर ओवर में निकला। हैमिल्टन टी-20 में रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जिताई थी। जबकि चौथे वेलिंगटन मैच में राहुल और कोहली ने जीत दिलाई थी।

पिच और मौसम रिपोर्ट: रविवार को माउंट माउनगुई का तापमान 19 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका नहीं है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।

  • मैदान पर हुए कुल टी-20 : 8
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 7
  • पहली पारी में औसत स्कोर : 181
  • दूसरी पारी में औसत स्कोर : 145

चोटिल विलियम्सन मैच नहीं खेलेंगे
माउंट माउनगुई कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन का घरेलू मैदान है। हालांकि विलियम्सन कंधे की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें तीसरे मैच में चोट लगी थी, जिससे वे चौथा मैच भी नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में पिछले मैच की तरह तेज गेंदबाज टिम साउदी ही टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड टीम यह मैच जीतकर अपना सम्मान बचाना चाहेगी।

टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं
भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लोकेश राहुल की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। यदि कोहली आराम का फैसला करते हैं तो रोहित शर्मा वापस लौटकर कप्तानी संभाल सकते हैं। यदि कुलदीप यादव को लाया जाता है, तो युजवेंद्र चहल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

दोनों टीमें:

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India vs New Zealand Mount Maunganui T20 Live | India vs New Zealand (IND vs NZ) 5th T20 Live Cricket Score Today, Latest News and Updates On Team India Vs Blackcaps Results

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UsKTmP
via IFTTT

‘Angels’ in Hell: The Culture of Misogyny Inside Victoria’s Secret

By JESSICA SILVER-GREENBERG, KATHERINE ROSMAN, SAPNA MAHESHWARI and JAMES B. STEWART from NYT Business https://ift.tt/2UgluMY
via IFTTT

बॉक्स ऑफिस एनालिसिस/ दशक की सबसे कमाऊ जनवरी 2020 की, लेकिन 31 में 30 फिल्में नहीं दिखा सकीं कमाल

बॉलीवुड डेस्क. 2020 का पहला महीना यानी जनवरी बीत चुका है। कमाई के लिए लिहाज से यह हिंदी बॉक्स ऑफिस के लिए एक दशक की सबसे अच्छी जनवरी रही। लेकिन सफल फिल्मों की संख्या ने निराश किया। पिछले साल की तरह ही इस बार भी जनवरी में सिर्फ एक फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' ही सफलता हासिल कर पाई। जबकि 30 से ज्यादा फिल्में इस बार जनवरी में रिलीज हुईं। इनमें 14 फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं।

31 जनवरी तक 381 करोड़ का कलेक्शन

31 जनवरी तक इन सभी फिल्मों ने कुल कमाई तकरीबन 381 करोड़ रुपए हुई। खास बात यह है कि इसमें 240.64 करोड़ रुपए सिर्फ अजय देवगन स्टारर 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने की। जबकि बाकी फिल्मों ने मिलकर करीब 140.36 करोड़ रुपए ही कमाए। इनमें भी 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (56.77 करोड़ रुपए), 'पंगा' (21.36 करोड़ रुपए) और 'छपाक' (34.03 करोड़ रुपए) को छोड़ दिया जाए तो कोई फिल्म 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी नहीं कर सकी।

ये 14 फिल्में 1 करोड़ भी नहीं कमा सकीं

क्र. फिल्म रिलीज डेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
1 शहीद चंद्रशेखर आजाद 24 जनवरी 30 हजार रुपए
2 जस्ट मर्सी (हॉलीवुड) 17 जनवरी 19 लाख रुपए
3 अ ब्यूटीफुल डे इन द नेबरहुड(हॉलीवुड) 17 जनवरी 40 लाख रुपए
4 सिक्स प्लस वन 2 17 जनवरी 10 हजार रुपए
5 एडवेंचर किड्स 17 जनवरी 30 हजार रुपए
6 अवसान 17 जनवरी 20 हजार रुपए
7 बंकर 17 जवनरी 20 लाख रुपए
8 प्यार बनाम खाप पंचायत 10 जनवरी 1 लाख रुपए
9 शिमला मिर्ची 3 जनवरी 3 लाख रुपए
10 अंतर्व्यथा 3 जनवरी 10 हजार रुपए
11 एसीआईडी : एस्टॉन्डिंग करेज इन डिस्ट्रेस 3 जनवरी 30 हजार रुपए
12 सब कुशल मंगल 3 जनवरी 45 लाख रुपए
13 भांगड़ा पा ले 3 जनवरी 52 लाख रुपए
14 इंग्लिश की टांय-टांय फिस्स 3 जनवरी 10 हजार रुपए

2019 में 23 फिल्मों ने कमाए थे 377 करोड़

अगर बात 2019 की जनवरी की करें तो तब लगभग 23 फिल्में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं। सभी फिल्मों ने सामूहिक रूप से लगभग 377.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि इसमें 245.36 करोड़ रुपए अकेले विक्की कौशल स्टारर 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' ने कमाए थे, जो जनवरी 2019 की इकलौती सफल फिल्म थी।

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा बीता पूरा दशक

साल कुल रिलीज फिल्में कुल कमाई (लगभाग) सफल फिल्मों की संख्या फिल्में, जो 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी(संख्या)
2011 8 124 करोड़ रुपए 3 3
2012 8 155 करोड़ रुपए 1 4
2013 14 167 करोड़ रुपए 2 10
2014 10 202.6 करोड़ रुपए 3 3
2015 15 204.5 करोड़ रुपए 1 8
2016 14 256.4 करोड़ रुपए 1 7
2017 16 303 करोड़ रुपए 2 10
2018 22 348 करोड़ रुपए 1 14
2019 23 377.7 करोड़ रुपए 1 17
2020 30 से ज्यादा 381 करोड़ रुपए 1 14

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ug3v9d
via IFTTT

दशक की सबसे कमाऊ जनवरी 2020 की, लेकिन 30 ज्यादा फिल्मों में से सफल सिर्फ एक

बॉलीवुड डेस्क. 2020 का पहला महीना यानी जनवरी बीत चुका है। कमाई के लिए लिहाज से यह हिंदी बॉक्स ऑफिस के लिए एक दशक की सबसे अच्छी जनवरी रही। लेकिन सफल फिल्मों की संख्या ने निराश किया। पिछले साल की तरह ही इस बार भी जनवरी में सिर्फ एक फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' ही सफलता हासिल कर पाई। जबकि 30 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं।

31 जनवरी तक 386 करोड़ का कलेक्शन

31 जनवरी तकसभी फिल्मों काकुल कलेक्शनतकरीबन 386 करोड़ रुपए रहा। खास बात यह है कि इसमें 240.64 करोड़ रुपए सिर्फ अजय देवगन स्टारर 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने की। जबकि बाकी फिल्मों ने साझा रूप सेकरीब 145.36 करोड़ रुपए ही कमाए। इनमें भी 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (56.77 करोड़ रुपए), 'पंगा' (21.36 करोड़ रुपए) और 'छपाक' (34.03 करोड़ रुपए) को छोड़ दिया जाए तो कोई फिल्म 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी नहीं कर सकी। 14 फिल्मों का कलेक्शन 1 करोड़ से कम रहा।

400 करोड़ पार होगा कुल कलेक्शन

जनवरी का आखिरी शुक्रवार 31 तारीख को पड़ा। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर सैफ अली खान स्टारर 'जवानी जानेमन', हिमेश रेशमिया स्टारर 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' और हॉलीवुड की 'बेड ब्वॉयज फॉर लाइफ' समेत करीब 6 फिल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन इनमें से एक को भी संतोषजनक ओपनिंग नहीं मिली। इनके लाइफटाइम कलेक्शन को लेकर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर, ट्रेड एक्सपर्ट और मल्टीप्लेक्स मालिक राज बंसल कहते हैं,

ये 14 फिल्में 1 करोड़ भी नहीं कमा सकीं

क्र. फिल्म रिलीज डेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
1 शहीद चंद्रशेखर आजाद 24 जनवरी 30 हजार रुपए
2 जस्ट मर्सी (हॉलीवुड) 17 जनवरी 19 लाख रुपए
3 अ ब्यूटीफुल डे इन द नेबरहुड(हॉलीवुड) 17 जनवरी 40 लाख रुपए
4 सिक्स प्लस वन 2 17 जनवरी 10 हजार रुपए
5 एडवेंचर किड्स 17 जनवरी 30 हजार रुपए
6 अवसान 17 जनवरी 20 हजार रुपए
7 बंकर 17 जवनरी 20 लाख रुपए
8 प्यार बनाम खाप पंचायत 10 जनवरी 1 लाख रुपए
9 शिमला मिर्ची 3 जनवरी 3 लाख रुपए
10 अंतर्व्यथा 3 जनवरी 10 हजार रुपए
11 एसीआईडी : एस्टॉन्डिंग करेज इन डिस्ट्रेस 3 जनवरी 30 हजार रुपए
12 सब कुशल मंगल 3 जनवरी 45 लाख रुपए
13 भांगड़ा पा ले 3 जनवरी 52 लाख रुपए
14 इंग्लिश की टांय-टांय फिस्स 3 जनवरी

10 हजार रुपए

2019 में 23 फिल्मों ने कमाए थे 377 करोड़

अगर बात 2019 की जनवरी की करें तो तब लगभग 23 फिल्में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं। सभी फिल्मों ने सामूहिक रूप से लगभग 377.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि इसमें 245.36 करोड़ रुपए अकेले विक्की कौशल स्टारर 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' ने कमाए थे, जो जनवरी 2019 की इकलौती सफल फिल्म थी।

2011 से अब तक हर जनवरी का हाल

साल रिलीज फिल्में कुल कमाई सफल फिल्में 1 करोड़ से कम कमाई वाली फिल्में
2011 8 124 करोड़ रुपए 3 3
2012 8 155 करोड़ रुपए 1 4
2013 14 167 करोड़ रुपए 2 10
2014 10 202.6 करोड़ रुपए 3 3
2015 15 204.5 करोड़ रुपए 1 8
2016 14 256.4 करोड़ रुपए 1 7
2017 16 303 करोड़ रुपए 2 10
2018 22 348 करोड़ रुपए 1 14
2019 23 377.7 करोड़ रुपए 1 17
2020 30 से ज्यादा 386 करोड़ रुपए (कमाई जारी है) 1 14

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tanhaji Collection Day Wise | January Box Office Collection Day Wise News Updates; Tanaji (Ajay Devgan) Vs Street Dancer (Varun Dhawan) Vs Panga (Kangana Ranaut) Vs Chhapaak (Deepika Padukone) Movie

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tm0TMb
via IFTTT