Tuesday, June 30, 2020

हुवावे और ZTE के उपकरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, चीन कभी भी इनका इस्तेमाल जासूसी के लिए कर सकता है

अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन (एफसीसी) ने चीनी कंपनी हुवावे और ZTE कॉर्पोरेशन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतर बताते हुए इनकी फंडिंग रोक दी है। एफसीसी ने बताया है कि यह कदन इन चीनी कंपनियों को अमेरिकी बाजार से बाहर करने के लिए उठाया गया है क्योंकि कई छोटी कंपनियां इनके सस्ते नेटवर्क उपकरणों पर निर्भर है। एफसीसी का कहना है कि हुवावे और जेडटीई दोनों ही कंपनियों के चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी सैन्य हथियार समूह के साथ घनिष्ठ संबंध है।

हुवावे के इक्विपमेंट को जासूसी के लिए इस्तेमाल कर सकता है चीन

  • एफसीसी के अध्यक्ष अजीत पाई ने ट्विटर पर कहा- अमेरिकी सरकार और यह विशेष रूप से एफसीसी, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को अमेरिका के कम्युनिकेशन नेटवर्क की कमजोरियों का फायदा उठाने की अनुमति नहीं दे सकती है।
  • उन्होंने ट्विटर पर एक लेटर भी शेयर किया जिसमें सबूतों के आधार पर ब्यूरो ने हुवावे और ZTE को अमेरिका के कम्युनिकेशन नेटवर्क और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि एफसीसी के 8.3 बिलियन डॉलर का सालाना यूनिवर्सल सर्विस फंड का इस्तेमाल इन सप्लायर्स से इक्विपमेंट या सर्विस खरीदने के लिए नहीं किया जा सकता है। ये फंड सब्सिडी का एक कलेक्शन है जिसके जरिए अमेरिकी सरकार टेलीकॉम सर्विस तक पहुंच को बढ़ावा देती है। अमेरिका का कहना है कि हुवावे के इक्विपमेंट को चीन जासूसी करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

तीन चीनी टेलीकॉम कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा सकती है एफसीसी

  • वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव बढ़ने के साथ एफसीसी ने कोरोनोवायरस और सुरक्षा मुद्दों पर चीनी कंपनियों की तेजी से छानबीन की है। एजेंसी तीन चीनी टेलीफोन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। पिछले साल अमेरिकी बाजार में एंट्री को लेकर चीन मोबाइल लिमिटेड पर प्रतिबंधित लगाया था।

इक्विपमेंट्स बदलने का औसत खर्च $ 45 मिलियन तक आएगा

  • एफसीसी ने बताया कि लगभग तीन दर्जन या चार दर्जन ग्रामीण कंपनियां सब्सिडी लेते हैं और हुवावे या ZTE से उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि उपकरणों को बदलने के लिए एक फर्म की औसत लागत $ 40 मिलियन से $ 45 मिलियन तक हो सकती है।

एफसीसी ने रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के लिए $ 2 बिलियन का खर्च बताया

  • एफसीसी के आयुक्त जेफ्री स्टार्क्स ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि "अविश्वसनीय इक्विपमेंट" कई जगह पर लगे हैं और एफसीसी को रिप्लेसमेंट प्रोग्राम चलाने के लिए कहा गया है।

पाई ने 24 जून को कांग्रेस को पूर्ण पैमाने पर रिप-एंड-रिप्लेस प्रोग्राम के रूप में $ 2 बिलियन का खर्च बताया। एफसीसी ने कहा हम धन की आवश्यकता है, ताकि हम इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए तेजी से काम कर सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एफसीसी का कहना है कि हुवावे और जेडटीई दोनों ही कंपनियों के चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी सैन्य हथियार समूह के साथ घनिष्ठ संबंध है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gfCnyU
via IFTTT

शरीर में न कोई संदिग्ध केमिकल था, न मिला जहर; मरने से पहले किसी संघर्ष के प्रमाण भी नहीं मिले

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम विसरा रिपोर्ट सामने आ गई हो। इसमें यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उनकी मौत में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं थी। यह पूरी तरह से एक आत्महत्या का मामला है।

न कोई संदिग्ध केमिकल, न मिला जहर
विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सुशांत सिंह के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध केमिकल या जहर नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा को मुंबई के जेजे अस्पताल में विश्लेषण के लिए भेजा गया था।

नहीं मिले किसी भी संघर्ष के प्रमाण
विसरा रिपोर्ट में कहा गया है, 'मौत से पहले किसी भी संघर्ष का कोई संकेत नहीं मिला है। उनके नाखूनों से भी कुछ नहीं मिला है।' सुशांत सिंह की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पिछले हफ्ते आई थी, जिसमें बताया गया था कि सुशांत की मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई थी।इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह एस्फिक्सिया (Asphyxia) बताई गई थी। यानी की शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से मौत।

14 जून को आई थी पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

14 जून को पोस्टमार्टम होने के बाद सुशांत की एक प्राइमरी रिपोर्ट सामने आई थी। जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट के लिए उनके ऑर्गन्स जेजे अस्पताल भेजे गए थे। इस विस्तृत रिपोर्ट में सामने आया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने की वजह से ही हुई थी। उनकी प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जहां तीन डॉक्टरों की निगरानी में बनी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में एक फ्लैट में फांसी लगाकार जान दे दी थी-फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gfVFEp
via IFTTT

ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' से बुलावा, ऑस्कर के लिए कर पाएंगे वोटिंग

अंतर्राष्ट्रीयसिनेमा के क्षेत्र मेंप्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' में शामिल होने के लिए ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट समेत कई भारतीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। एकेडमीने मंगलवार को नए आमंत्रितों की सूची प्रकाशित की। सदस्यता स्वीकार करने वाले मेहमानों को 93वें अकादमी पुरस्कारों में मतदान करने का विशेषाधिकार भी मिल जाएगा।

819 आमंत्रित लोगों की लिस्ट में डिजाइनर नीता लुल्ला, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर निष्ठा जैन और अमित मधेशिया, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत और टेस जोसेफ, विजुअल इफेक्ट सुपरवाइजर विशाल आनंद और संदीप कमाल, फिल्म स्कोर कंपोजर नैनिता देसाई के नाम भी शामिल हैं।अकादमी अवॉर्ड्स जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड्स के नाम से भी जाना जाता है, का आयोजन 25 अप्रैल 2021 को होगा।

मिलाप जावेरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने एक ट्वीट करते हुए इस खबर को शेयर किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'शानदार, ये दोनों इस लायक है, ऋतिक और आलिया दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली सुपर स्टार्स हैं। अकादमी से जुड़ने पर उसका ही मान बढ़ेगा।'

अकेदमी अध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की

अकेदमी के अध्यक्ष डेविड रुबिन ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा, 'मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंसेस में इन सभी प्रतिष्ठित साथी यात्रियों का स्वागत करते हुए अकेदमी को प्रसन्नता हो रही है। हमने हमेशा ही असाधारण प्रतिभाओं को शामिल किया है, जो हमारे वैश्विक फिल्म समुदाय की समृद्ध विविधता को दर्शाते हैं और अब से पहले इतना ज्यादा कभी नहीं हुआ।'

इस साल दिया गया मतदान का अधिकार

साथ ही अकेदमी की ओर से कहा गया कि इस साल इन सदस्यों को मतदान का अधिकार भी दिया गया है। बयान के मुताबिक, 'इसके साथ ही सभी कलाकारों के प्रतिनिधियों (एजेंटों) की सदस्यता स्थिति एसोसिएट्स से 'मेंबर्स एट लार्ज' में बदल जाएगी। बड़े सदस्य के रूप में एजेंट्स को ऑस्कर में वोटिंग का विशेषाधिकार भी मिल जाएगा।'

अकेदमी की आधिकारिक वेबसाइट ने दावा किया है कि 2020 की क्लास में 68 देशों के 75 ऑस्कर नामांकित व्यक्ति हैं, जिनमें 15 विजेता हैं और 5 वैज्ञानिक और तकनीकी अवॉर्ड को पाने वाले लोग शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली संस्था 'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' ने आमंत्रित किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31E1Lup
via IFTTT

माइकल हसी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में खेलना सभी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल, लेकिन रोहित शर्मा को दिक्कत नहीं होगी, उनकी काबिलियत सबसे अलग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट माइकल हसी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर टेस्ट खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन, रोहित शर्मा के खेलने का अंदाज और काबिलियत दूसरों से काफी अलग है। उन्हें यहां कोई दिक्कत नहीं होगी। भारतीय टीम को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है।

सीरीज का पहला टेस्ट 3 दिसंबर को ब्रिस्बेन में होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे और 3 जनवरी को सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट खेला जाएगा। इसके बाद 12 जनवरी को वनडे सीरीज का पहला मैच होगा। कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने स्टेडियम में सिर्फ 25% दर्शकों को आने की मंजूरी दी है।

रोहित ने पिछली सीरीज में 3 शतक लगाए थे
इस सीरीज में सभी की नजरें रोहित पर ही होंगी, क्योंकि अक्टूबर में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में एक दोहरा शतक समेत 3 सेंचुरी लगाई थीं। इस सीरीज में रोहित ने पहली बार टेस्ट में ओपनिंग की थी। हालांकि, चोट के कारण वे फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल सके थे।

रोहित की काबिलियत को लेकर कोई शक नहीं
हसी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वह (रोहित) कई वनडे में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर चुका है। हाल ही में उसने टेस्ट में भी खुद को साबित किया है। इन सबसे उसे काफी कॉन्फिडेंस मिला है। मुझे उसकी काबिलियत को लेकर कोई शक नहीं है। वह इस ऑस्ट्रेलियाई परिस्थिति को काफी अच्छे से संभाल लेगा।’’

तेज गेंदबाजों को मुश्किल हो सकती है
हसी ने सोनी टेन के शो में कहा, ‘‘रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलियन परिस्थिति में ढलने में भी समय नहीं लगेगा। मुश्किलें सिर्फ तेज गेंदबाजों को हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की दो साल बाद भारत के खिलाफ वापसी मुश्किल होगी। उन्हें स्ट्रगल करना पड़ सकता है।’’ दरअसल, 2018 में स्मिथ और वॉर्नर पर बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट माइकल हसी ने कहा- मुझे रोहित की काबिलियत को लेकर कोई शक नहीं है। उन्होंने टेस्ट में खुद को साबित किया है। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BjIzr4
via IFTTT

Amy McGrath Will Face McConnell in Kentucky, and Hickenlooper Wins in Colorado


By Jonathan Martin and Adam Nagourney from NYT U.S. https://ift.tt/2CQl8Wt
via IFTTT

What a Family That Lost 5 to the Virus Wants You to Know


By Tracey Tully from NYT New York https://ift.tt/2NGmZzl
via IFTTT

Carl Reiner, Multifaceted Master of Comedy, Is Dead at 98


By Robert Berkvist and Peter Keepnews from NYT Arts https://ift.tt/31yhFGq
via IFTTT

How Do Flying Snakes Glide Through the Air? ‘It’s Hard to Believe’


By David Waldstein from NYT Science https://ift.tt/3i9VmNn
via IFTTT

Remote School Is a Nightmare. Few in Power Care.


By Michelle Goldberg from NYT Opinion https://ift.tt/2NFsmij
via IFTTT

Coronavirus Jumps the Border, Overwhelming Hospitals in California


By Miriam Jordan from NYT U.S. https://ift.tt/2XEZv3F
via IFTTT

इरफान पठान ने कहा- मुझे नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए प्रमोट करने का आइडिया सचिन का था, चैपल का नहीं

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि उनसे तीन नंबर पर बल्लेबाजी का आइडिया सचिन तेंदुलकर ने दिया था। इसमें कोच ग्रेग चैपल का कोई हाथ नहीं था। पठान को पहली बार 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। इसमें उन्होंने 70 बॉल पर 83 रन बनाए थे। भारत यह मैच 152 रन से जीता था।

इसके बाद इरफान ने कई मैचों में टॉप आर्डर पर बल्लेबाजी की थी। वे भारतीय टीम में बतौर तेज गेंदबाज शामिल हुए थे। कई दिग्गजों का मानना है कि पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मैनेजमेंट ने उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर तैयार करने का प्लान बनाया था। यही कारण है कि इरफान का करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

करियर खत्म करने में चैपल का हाथ नहीं

इरफान ने रौनक कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर कहा, ‘‘मैंने संन्यास के बाद भी कई बार कहा कि मेरा करियर खत्म होने में ग्रेग चैपल का कोई हाथ नहीं है। जहां तक मुझे 3 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए प्रमोट करने की बात थी, तो वह आइडिया चैपल का नहीं सचिन पाजी का था।’’

सिक्स मारने की काबिलियत के चलते प्रमोट हुए थे इरफान
उन्होंने कहा, ‘‘सचिन पाजी ने राहुल द्रविड़ (कप्तान) को मुझे 3 नंबर पर भेजने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह (इरफान) सिक्स मारने की ताकत रखते हैं, नई गेंद से तेजी से रन बना सकते हैं और तेज गेंदबाजों को भी अच्छी तरह से खेल सकते हैं, इसलिए उन्हें बल्लेबाजी में प्रमोट करना चाहिए।’’

चैपल भारतीय नहीं, इसलिए उन्हें टारगेट करना आसान
इरफान ने कहा, ‘‘जब मुथैया मुरलीधरन अपनी शानदार फॉर्म में थे, तब उन्हें बल्लेबाजी में पहली बार प्रमोट किया गया था। दिलहारा फर्नांडो भी स्पिलिट फिंगर के साथ स्लोअर बॉल कर रहे थे, जिससे बल्लेबाजों को काफी परेशानी हो रही थी। तब मुझे मुरलीधरन और फर्नांडो के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था। ताकी टीम को फायदा हो सके। इसलिए यह कहना सही नहीं है कि चैपल ने मेरा करियर खराब किया। वे भारतीय नहीं थे, इसलिए उन्हें टारगेट करना आसान है।’’

पूर्व ऑलराउंडर इरफान ने 29 टेस्ट में 100 और 120 वनडे में 173 विकेट लिए हैं। इन मैचों उन्होंने 1105 और 1544 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 टी-20 में 28 विकेट और 172 रन हैं। इरफान ने आईपीएल के 103 मैच में 80 विकेट लिए और 1139 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इरफान ने 29 टेस्ट में 100 और 120 वनडे में 173 विकेट लिए हैं। इन मैचों उन्होंने 1105 और 1544 रन बनाए हैं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dVlmsx
via IFTTT

चीफ सिलेक्टर रह चुके अरविंद डी सिल्वा से 9 साल बाद पूछताछ, अगली पेशी में फाइनल के ओपनर थरंगा से सवाल-जवाब होंगे

श्रीलंका पुलिस ने2011 वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स होने की जांच शुरू कर दी। मंगलवार को पूर्व कप्तान और 2011 में चीफ सिलेक्टर रहे अरविंद डी सिल्वा से 6 घंटे पूछताछ हुई। अगली पेशी फाइनल के ओपनर उपुल थरंगा की होगी। इस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। श्रीलंका के पूर्व खेलमंत्रीमहिंदानंद अल्थगामागे ने इस मैच को फिक्स बताते हुए जांच की मांग की थी। पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या भी सवाल उठा चुके हैं।

हाल ही में महिंदानंद ने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को एक लिस्ट सौंपी थी। इसमें बताया था कि किन वजहों से उन्हें ये शक है किफाइनल फिक्स था।उन्होंने कहा था, “9 पन्नों में मैंने 24 कारण बताए हैं।जिसकी वजह से हमें फाइनल में हार मिली।”2011 में अल्थगामागे ही श्रीलंका के खेल मंत्री थे।

संगकारा और जयवर्धने ने आरोपों के नकारा
वर्ल्ड कप में कप्तान रहे कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने जैसे श्रीलंका के कई पूर्व खिलाड़ी महिदानंद के आरोपों को खारिज कर चुके हैं। हालांकि, श्रीलंका सरकार इन आरोपों की जांच करा रही है। तब के चीफ सिलेक्टर डी सिल्वा से पूछताछ हो चुकी है। माना जा रहा कि फाइनल के कप्तान कुमार संगकारा को भी बुलाया जा सकता है।

1996 वर्ल्ड कप फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे थे डी सिल्वा
श्रीलंका नेवनडे वर्ल्ड कप 1996 में जीता था। फाइनल में डी सिल्वा ने 124 बॉल पर 107 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। 1996 फाइनल में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था। तब सनथ जयसूर्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

डी सिल्वा ने बीसीसीआई से जांच करने को कहा
महिंदानंद के आरोपों के बाद डी सिल्वा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से भी फिक्सिंग की जांच कराने की अपील की थी। डी सिल्वा ने कहा था- बीसीसीआई की जांच में मेरी जरूरत होगी तो मैं भारत आने को तैयार हूं।

भारत 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था
2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। इस मैच में श्रीलका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए थे। महेला जयवर्धने ने 103, कुमार संगकारा ने 30 और कुलशेखरा ने 40 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही थी। लसिथ मलिंगा ने सचिन और सहवाग को जल्दी आउट कर दिया था। बाद में गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी ने मोर्चा संभाला। गंभीर 97 पर आउट हो गए लेकिन तब तक भारत जीत तक पहुंच चुका था। धोनी ने कुलशेखरा की गेंद पर विजयी छक्का लगाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत के बाद का है। श्रीलंका में 9 साल बाद इस मैच के फिक्स होने के आरोपों की जांच हो रही है। श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा फिक्सिंग के आरोपों को बेबुनियाद बता चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ePp8ou
via IFTTT

293 खिलाड़ियों की मप्र खेल अकादमियों से छंटनी, पिछले साल 22% खिलाड़ी बाहर हुए थे इस साल 33%

खेल विभाग की वीडिंग आउट प्रोसेस में कोरोना का प्रभाव देखने को मिला है। इस साल खेल अकादमियों से 293 (32.99%) खिलाड़ी बाहर किए गए हैं। जबकि 595 (67%) रिटेन हुए हैं। पिछले साल 176 खिलाड़ी बाहर (वीडआउट) हुए थे यानी 22 प्रतिशत।

खेल विभाग ने उन्हीं खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत रहे हैं। कारण, कोरोना वायरस का बढ़ता प्रभाव। कोरोना के बाद खेल विभाग खिलाड़ियों की सीमित संख्या चाहता है, इसीलिए इस साल अकादमियों में नए प्रवेश के लिए ट्रायल भी नही हो रहे हैं।

बॉडी कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स से 75 खिलाड़ी बाहर
इस बार बॉडी कॉम्बैट, बॉडी कॉन्टैक्ट और वॉटर स्पोर्ट्स में सबसे ज्यादा छंटनी हुई है। सबसे ज्यादा रेसलिंग (33) में, जो 11% है। बॉडी कॉम्बैट-कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स (जूडो, कुश्ती, कराते, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो) में 75 खिलाड़ी बाहर किए गए हैं यानी 26.13%। जबकि वॉटर स्पोर्ट्स (स्विमिंग, कयाकिंग-केनोइंग, रोइंग और सेलिंग) से 76 खिलाड़ियों को बाहर किया है, जो 26.48% है। इन खेलों में संक्रमण का खतरा ज्यादा है।

किस खेल के कितने खिलाड़ी
आर्चरी 17, एथलेटिक्स 14, बैडमिंटन 4, बॉक्सिंग 18, क्रिकेट 3, घुड़सवारी 19, फेंसिंग 5, जूडो 4, कराते 14, ताइक्वांडो 16, रेसलिंग 33, हॉकी पुरुष 20, महिला हॉकी 17, स्विमिंग 26, शूटिंग 33, कयाकिंग-केनोइंग 21, रोइंग 16, सेलिंग 13 खिलाड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉटर स्पोर्ट्स यानी स्विमिंग, कयाकिंग-केनोइंग, रोइंग और सेलिंग से 76 खिलाड़ियों को बाहर किया है, जो 26.48% है। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31vyKRh
via IFTTT

4500 करोड़ के घाटे के बाद अगस्त से सिनेमाघर खुलने की उम्मीद, दिवाली-क्रिसमस के लिए दो बड़ी फिल्मों का ऐलान

पिछले तीन महीने से लॉकडाउन के कारण सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स पर ताला लगा है। इसके चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री को करीब 4500 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। यह जानकारी मल्टीप्लेक्स चैन आइनॉक्स के अधिकारियों ने दी।

Mark your calendars!

We are getting ready to bring you Rohit Shetty’s Sooryavanshi on Diwali and Kabir Khan’s 83 on Christmas THIS YEAR!! pic.twitter.com/bzPh8w4aqS

— INOX Leisure Ltd. (@INOXMovies) June 30, 2020

दरअसल, मंगलवार को दो बड़ी फिल्मों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' और कबीर खान निर्देशित रणवीर सिंह स्टारर '83' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। दोनों फिल्में क्रमशः दिवाली और क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आएंगी। दैनिक भास्कर ने इसे लेकर कार्निवल, पीवीआर और आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स चैन से रिएक्शन मांगा था।

रिलीज डेट के ऐलान का आइडिया धर्मा और रिलायंस का

कार्निवल और पीवीआर के अधिकारियों ने बताया कि दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस करने के पीछे का आइडिया धर्मा प्रोडक्शन और रिलायंस एंटरटेनमेंट का था। उन्होंने कहा, "धर्मा और रिलायंस क्रमशः इन दोनों फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर हैं। दोनों ने दो दिन पहले मल्टीप्लेक्स के मालिकों को इस आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए कहा था।" रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिवाशीष सरकार ने भी इस बात की पुष्टि की है।

आइनॉक्स ने समझाया घाटे का गणित

आइनॉक्स मूवीज के अधिकारियों ने पिछले तीन महीनों से सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स बंद होने के कारण हुए घाटे का आंकड़ा बताया। मल्टीप्लेक्स चैन के प्रमोटर सिद्धार्थ जैन के कहा- सभी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स वालों को टिकट्स से हर महीने करीब 1000 करोड़ रुपए की आय होती है। 500 करोड़ फूड और बेवरेज से आ जाते हैं। इस तरह पूरी इंडस्ट्री को देखा जाए तो इन तीन महीनों में लगभग 4500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। लेकिन उम्मीद करते हैं कि आगे ऐसा न हो।

दरअसल, अनलॉक फेज 2 की घोषणा हुई है। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अगस्त में सिनेमाघर खुलने शुरू हो जाएंगे। दिवाली और क्रिसमस तक सभी सिनेमा हॉल्स फुल स्ट्रेंथ के साथ खुलने लगेंगे।

अगर अगस्त में सिनेमाघर खुलते हैं तो हिंदी की बजाय हॉलीवुड की बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेंट' और डिज्नी वालों की 'मुलान' शामिल हैं। मुलान की रिलीज डेट 12 अगस्त है, यह ऐलान हो चुका है। यह बड़े बजट की फिल्म है। इन दो बड़ी फिल्मों से उन्हें बहुत बड़ा पिकअप मिलेगा।

सभी मूवीज ओटीटी पर नहीं गई हैं

वे आगे कहते हैं- अभी भी सभीमूवीज ओटीटी पर नहीं गई हैं। उनके प्रोड्यूसर्स अगस्त-सितंबर से रिलीज शुरू करते हैं तो अक्टूबर नवंबर से सिनेमाघरों के लिए फिल्मों की आमद अच्छी रहेगी। थोड़ा बहुत पैटर्न फिजी और ऑस्ट्रेलिया वाला भी रहेगा। वहां जैसे 'गोलमाल अगेन' और 'सिम्बा' फिर से रिलीज हुई हैं, ठीक उसी तरह यहां 'बागी 3' फिर से रिलीज हो सकती है। क्योंकि उसने सिनेमाघरों में पूरा समय नहीं ले सकी थी।

'अंग्रेजी मीडियम' फिर से रिलीज नहीं हो पाएगी, क्योंकि वह हॉटस्टार पर चली गई थी। जाने को 'बागी 3' भी हॉटस्टार पर आ चुकी है, लेकिन सिनेमाघरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच रिलीज के 8 हफ्तों का जो गैप होता है, वह उसने पूरा किया था। जबकि अंग्रेजी मीडियम का गैप पूरा नहीं हुआ था। क्योंकि वह सिनेमाघर में रिलीज होने के महज 2 हफ्तों में ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई थी। मगर 'बागी 3' ने ऐसा नहीं किया था।

अगस्त से दिसंबर के बीच सिनेमाघरों के लिए कई फिल्में और हैं। उनमें यशराज के बैनर की अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप पिंकी फरार' है। राजकुमार राव और नुसरत भरुचा स्टारर 'छलांग' ओटीटी पर नहीं गई है। मनोज बाजपेयी की 'सूरज पर मंगल भारी' भी तमाम अफवाहों के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं गई है।

जॉन अब्राहम स्टारर 'मुंबई सागा' की बस 5-10 दिनों की शूटिंग बाकी है। उसका पोस्ट प्रोडक्शन भी बहुत हद तक संजय गुप्ता कर चुके हैं । ऐसे में वह भी सिनेमाघरों की रिलीज के लिए तैयार है। रणबीर कपूर की 'शेरशाह' और परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' भी सिनेमाघरों के लिए उपलब्ध हो सकती हैं।

सलमान खान की 'राधे' भी अभी कहीं जाने को बाकी है। 'लाल सिंह चड्ढा' जनवरी रिपब्लिक डे पर पुश होती नजर आ रही है। ऐसे में इस साल अगस्त के बाद से सिनेमाघरों में रौनक लौट सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को 'सूर्यवंशी' और '83' की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया, जो पहले क्रमशः 24 मार्च और 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो पाया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VA3XiC
via IFTTT

कमेंटेटर भी खिलाड़ी के साथ रंग के आधार पर भेदभाव करते हैं, श्वेत खिलाड़ी की स्किल और अश्वेत की ताकत पर अधिक बात होती है

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद अश्वेत के साथ भेदभाव का मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार फुटबॉल मैच के दौरान कमेंटेटर भी खिलाड़ी के साथ रंग के आधार पर भेदभाव करते हैं। प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (पीएफए) ने डैनिश फर्म रन रिपीट के साथ मिलकर रिसर्च कराया है।

इसमें स्पेनिश लीग ला लिगा, इंग्लिश लीग प्रीमियर लीग, इटैलियन लीग सीरी ए और फ्रेंच लीग लीग-1 के 2019-20 सीजन के 80 मैचों का एनालिसिस किया गया है। इसमें पाया गया है कि कमेंटेटर लाइटर स्किन वाले खिलाड़ी के इंटेलिजेंस, वर्क एथिक्स के बारे में ज्यादा बात करते हैं। वहीं डार्क स्किन वाले खिलाड़ियों की क्षमता, ताकत और पावर के बारे में बात की जाती है। लाइटर स्किन वाले खिलाड़ियों की स्किल, लीडरशिप और नॉलेज के लिए लगातार तारीफ जबकि डार्क स्किन वाले खिलाड़ियों की आलोचना से फुटबॉल देख रहे दर्शकों की सोच पर असर पड़ता है।

2074 बयान की समीक्षा की गई
रिसर्च 634 खिलाड़ियों पर हुआ। इसमें कमेंटेटर के 2,074 बयान की समीक्षा की गई। खिलाड़ियों को स्किन के आधार 1 से 20 तक का स्कोर दिया गया और फिर लाइटर स्किन वाले खिलाड़ी या डार्क स्किन वाले खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया। खिलाड़ियों को फुटबॉल मैनेजर 2020 वीडियो गेम के डेटाबेस का उपयोग करके स्किन टोन के अनुसार कोड किया गया। रिसर्च में पाया गया है कि डार्क स्किन वाले खिलाड़ियों की ताकत पर कमेंट की संभावना 6.59 गुना ज्यादा रहती है। उनकी स्पीड पर 3.38 गुना ज्यादा बार कमेंट किया जाता है। इंटेलिजेंस और वर्क एथिक्स पर 60% से अधिक तारीफ लाइटर स्किन टोन वाले खिलाड़ियों की होती है।

इंग्लिश फुटबॉल में मैनेजर की संख्या बढ़ाई जाएगी
प्रीमियर लीग, ईएफएल और पीएफए इंग्लैंड में ब्लैक, एशियन और माइनॉरिटी लोगों के मैनेजर की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। अभी 91 क्लब में सिर्फ 6 ऐसे मैनेजर हैं। अगले सीजन में 6 कोच को ईएफएल क्लब के साथ 23 महीने के लिए रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आर्सनल क्लब ने ब्लैक लाइव्स मैटर का समर्थन किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gqmOor
via IFTTT

अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन के साथ हाथ मिलाते फोटो शेयर की, कहानी बताते हुए बोले- उस दिन बॉडीगार्ड्स मेरे पीछे दौड़ पड़े थे

अनुपम खेर ने हाल ही में मशहूर अमेरिकी सिंगर और 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन के साथ अपनाएक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें वे उनके साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखी पोस्ट में अनुपम ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए इस मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया। अनुपम ने बताया कि हमारी ये मुलाकात 24 साल पहले हुई थी, जब वे भारत आए थे।

अनुपम ने दो फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस फोटो की कहानी: 1996 में जब माइकल जैक्सन भारत आए थे, तब चुनिंदा लोगों के एक समूह को उनसे मिलने के लिए ओबेरॉय होटल के गार्डन में एक्सक्लूसिवली आमंत्रित किया गया था। मैं भी उन भाग्यशाली में से एक था। इसके लिए भरत भाई शाह का आभार। वहां बगीचे में विशेष मेहमानों के लिए बैरिकेड्स के साथ एक छोटा सा मंच बनाया गया था।'

'मैं उस जादूगर को देख रहा था'

आगे अनुपम ने लिखा, 'माइकल जैक्सन अपने सुईट से निकलकर नीचे आए और अपने अंगरक्षकों के साथ तात्कालिक मंच पर खड़े हो गए। वहां मौजूद चुनिंदा मेहमान शांति से बैठे हुए थे और हैरानी वाली मुद्रा में थे। मैं इस जादूगर को देख रहा था, जिसने अपनी इलेक्ट्रिफाइंग परफॉर्मेंसेस से पूरे ब्रह्मांड को मंत्रमुग्ध और सम्मोहित कर रहा था।

'मैं बैरिकेड तोड़कर स्टेज पर कूद गया'

आगे उन्होंने बताया,'वो मुझसे सिर्फ कुछ ही फीट दूर थे। मैं इस पल को कैद करना चाहता था। इसलिए मैं बैरिकेड तोड़कर स्टेज पर कूद गया और माइकल जैक्सन को लगभग गले लगा लिया। तभी अंगरक्षक मेरी ओर दौड़ पड़े और इससे पहले कि वो मुझे पकड़कर उठाते, भरत भाई शाह ने घबराहट में मेरा परिचय उनसे कराया।'

शाह की बात सुन वो झुक गए

'शाह ने मेरा परिचय भारत के सबसे बड़े एक्टर के रूप में माइकल जैक्सन से कराया। इतना सुनते ही वे तुरंत विनम्रता के साथ झुके और मेरे साथ प्रफुल्लित कर देने वाला हाथ मिलाया और मेरा इतिहास इस फोटो में कैद हो गया। कुछ भी हो सकता है क्षण बनाने के लिए कभी-कभी आपको भी कोशिश करना होती है। जय हो। फोटो आभार- मेरे दोस्त आंद्रे टिमिन्स। #माइकल जैक्सन #अभिभूत'

पिछली पोस्ट में 102 साल पुराने फोटो सेमहामारी का प्रकोप दिखाया था

इससे पिछली पोस्ट में अनुपम ने 102 साल पुराने फोटोज शेयर करते हुए बताया था कि 1918 में जब स्पेनिश फ्लू नाम की महामारी फैली थी, तब भी लोगों ने मास्क पहने थे और सामाजिक दूरी समेत अन्य नियमों का पालन किया था। तब और अब में वाई-फाई को छोड़कर पूरे हालात एक जैसे हैं। इसलिए ये वक्त भी गुजर जाएगा।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के साथ अनुपम खेर की 24 साल पुरानी फोटो, जब वे भारत आए थे। (फोटो/वीडियो अनुपम की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BUCiBL
via IFTTT

लाखों में कमाई करने वाले टिकटॉक स्टार्स अब देसी ऐप की तरफ कर रहे मूव, टिकटॉक बैन होने से दो हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में

चाइनीज ऐप टिकटॉक के बैन होने से दो हजार भारतीयों की नौकरी खतरे में आ गई है। भारत में टिकटॉक के डेवेलपर बाइटडांस में करीब 2000-2200 लोग काम करते हैं। वहीं, कई ऐसे टिकटॉक स्टार्स हैं, जो इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के जरिए एक वीडियो से लाखों की कमाई करते हैं। हालांकि, टिकटॉक की तरफ से यह आश्वासन दिया गया है कि सरकार से बातचीत कर जल्द ही कुछ निष्कर्ष निकाला जाएगा। बता दें कि टिकटॉक के मजबूत बाजारों में से भारत एक है। एक रिपोर्ट के अनुसार, TikTok के देश में लगभग 11.9 करोड़ यूजर्स थे।

टिकटॉक के एक कर्मचारी ने बताया कि हम सालों से टिकटॉक में काम करते हैं। अब नौकरी जाने का डर बना हुआ है। हालांकि, इस पर कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अब क्या करेंगे टिकटॉक के स्टार्स ?

टिकटॉक के स्टार्स अब देसी शॉट वीडियो प्लेटफॉर्म रोपोसो (ROPOSO) और चिंगारी जैसे ऐप की तरफ मूव कर रहे हैं। रोपोसो के फाउंडर और InMobi Group के सीईओ नवीन तिवारी ने मनी भास्कर को बताया कि भारत-चीन विवाद के बाद से ही हमारे प्लेटफॉर्म रोपोसो पर यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। पिछले 10 दिनों में टिकटॉक के कई बड़े स्टार्स हमारे ऐप से जुड़े हैं। इनमें वरूण सोनी (टिकटाॅक पर 2.8M फाॅलोवर्स), पायल कोहली (टिकटाॅक पर 2.1M फाॅलोवर्स), उल्हास कमहटे (टिकटाॅक पर 6.8 M फाॅलोवर्स), अंसारी जीशान (टिकटाॅक पर 1.2M फाॅलोवर्स) जैसे टिकटॉक स्टार्स ने इस प्लेटफॉर्म को ज्वाइन किया है। कंपनी ने कहा कि हम टिकटॉक स्टार्स जिनके कंटेंट अच्छे होते हैं उन्हें अपने प्लेटफॉर्म पर टैलेंट शो करने का मौका देंगे। वे यहां से कमाई कर सकते हैं। बता दें कि रोपोसो भारतीय ऐप है और इसे टिकटॉक का सबसे बड़ा राइवल माना जाता है।

ब्रैंड भी कर रहे हैं देसी ऐप की ओरमूव

वहीं एक ब्रैंड के जानकार ने बताया कि कुछ बड़े ब्रैंड अब देसी ऐप को स्पान्सर्ड करेंगे। इनमें 5 बड़े ब्रैंड्स का रोपोसो से तो 2 ब्रैंड ने चिंगारी से डील करने को लेकर बातचीत की है। इन ब्रैंड्स का टिकटॉक स्टार्स के साथ डील है जो कि अब अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए स्पांसर करेगी।

टिकटाॅक पर मोटी रकम कमाने के कारण स्टार्स ने छोड़ी थी जाॅब

  • इंग्लिश सिखाकर एक वीडियो से 1 लाख तक कमा लेते थे

मोटिवेशनल स्पीकर अव्वल (Awal TsMadaan) टिकटाॅक पर इंग्लिश बोलना सिखाते हैं। हिन्दी के शब्दों व वाक्यों को इंग्लिश में कैसे बोलते हैं, वे इस पर वीडियो बनाते हैं। टिकटाॅक पर अव्वल के 6 मिलियन (60 लाख) फाॅलोवर्स थे।
अव्वल ने मनी भास्कर से बातचीत में बताया कि वे पिछले एक साल से टिकटाॅक ऐप से जुड़े हुए हैं। इन्हें कई बड़ी कंपनियों ने स्पाॅन्सर किया है और इसके लिए उन्हें लाखों रुपए तक मिले हैं।
अव्वल बताते हैं, 'पहले मैं एक इंटरनेशनल एजेंसी में जाॅब करता था लेकिन टिकटाॅक पर अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद मैंने जॉब छोड़ दी और टिकटाॅक पर ही फुल टाइम देने लगा।'' वे बताते हैं कि जितनी सैलेरी उन्हें उस कंपनी में मिलती थी उससे तीन गुना ज्यादा रकम टिकटाॅक पर एक छोटी सी वीडियो से मिल जाती थी। अव्वल ने बताया इसके लिए कंपनियां आपके फॉलोवर्स और कंटेंट देखती हैं और फिर उसके मुताबिक उससे संबंधित कंपनी, एजेंसी, एनजीओ अपना प्रमोशन करवाती थी। अव्वल को कई एजुकेशनल ऐप व संस्थानों से ऐड मिलता था।

  • ब्रैंड्स 1 मिनट के ऐड के 80 हजार रुपए तक देती थी गुंजन को

दिल्ली की रहने वाली गुंजन टिकटाॅक वीडियो के जरिए लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक करती थी। शुरुआत में उन्होंने यह काम शौकिया तौर पर किया, लेकिन बाद में वीडियो पर ऐड के लिए कॉन्टैक्ट्स मिलने लगे तब गुंजन ने इसमें बतौर करियर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने बातचीत में बताया कि मैं अभी एक मीडिया एजेंसी में काम करती थी, लेकिन टिकटाॅक पर टाइम नहीं पाने के कारण जाॅब से रिजाइन दे दिया था। उसके बाद से पूरा टाइम टिकटाॅक पर देती थी ताकि अधिक से अधिक कंपनियों के लिए वीडियो बना सकें। गुंजन को एक वीडियो के लिए कंपनी 20 से 30 हजार रुपए पेमेंट करती थी। गुंजन के मुताबिक, उन्हें हर दिन 4 से 5 कंपनियां अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए अप्रोच करती थी। वे कहती हैं 'हर कंपनी अपने बजट के मुताबिक डील करती थी। छोटी कंपनियां एक ऐड वीडियो के 5 से 10 हजार रुपए तक देती हैं तो नाइका, वीवो, ओप्पो और पूमा जैसे ब्रांड 1 मिनट के ऐड के 80 हजार रुपए तक पेमेंट करने को तैयार रहती हैं।' टिकटॉक अकाउंट पर गुंजन के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स थे।

कंपनी सरकार के सामने रखेगी अपना पक्ष- टिकटाॅक

टिकटॉक इंडिया के प्रमुख निखिल गांधी की तरफ से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि हमने किसी भी भारतीय टिकटॉक यूजर की कोई भी जानकारी विदेशी सरकार या चीनी सरकार को नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि इस मसले को लेकर क्लियरिफिकेशन और जवाब के लिए संबंधित सरकारी पक्षों से मिलने के लिए बुलाया गया है।

भारतीय यूजर्स के डेटा अमेरिका और सिंगापुर के सेंटर्स में होते हैं

कंपनी के सूत्रों ने बताया कि ऐसे में निखिल सरकार के सामने भारतीय यूजर्स के डेटा शेयरिंग को लेकर बात रखेंगे क्योंकि कंपनी पहले से ही भारतीय यूजर्स के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाओं के विकल्पों की जांच के प्रोसेस पर काम कर रहा है। बाइटडांस पहले से ही भारत में एक डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है।
बाइटडांस के बयान के मुताबिक, भारत में हमारे प्लेटफॉर्म के लॉन्च के बाद से हमने अपने भारतीय यूजर्स के डेटा को अमेरिका और सिंगापुर के सेंटर्स में रखा है। भारतीय यूजर्स के डेटा का चीनी सर्वर से लेना देना नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिकटॉक की तरफ से यह आश्वासन दिया गया है कि सरकार से बातचीत कर जल्द ही कुछ निष्कर्ष निकाला जाएगा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ie3Q5W
via IFTTT

सैमसंग ने लॉन्च की नई QLED 8K टीवी रेंज, प्री-बुकिंग करने पर मिलेंगे दो गैलेक्सी S20+ स्मार्टफोन

सैमसंग ने मंगलवार को भारत में प्रीमियम फीचर्स से लैस 2020 लाइफस्टाइल टेलीविजन का नया पोर्टफोलियो लॉन्च किया। इसमें 'द सेरिफ' और 2020 QLED 8K TV लाइन शामिल हैं। सेरिफ तीन साइज में उपलब्ध होगी। इसके 43-इंच मॉडल की कीमत 83900 रुपए, 49-इंच मॉडल की कीमत 1,16,900 रुपए जबकि 55-इंच मॉडल की कीमत 1,48,900 रुपए हैं। कंपनी ने बताया कि सेरिफ 8 जुलाई से 17 जुलाई तक अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

QLED 8K टीवी: भारत में कीमत
कंपनी ने सैमसंग की हाई-एंड QLED 8K टीवी की नई रेंज भी लॉन्च की है। इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 4.99 लाख रुपए, 75 इंच मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपए, 82 इंच मॉडल की कीमत 14.29 लाख रुपए जबकि 85 इंच मॉडल की कीमत 15.79 लाख रुपए है। 2020 QLED 8K टीवी रेंज इंडस्ट्री-लीडिंग पिक्चर क्वालिटी, ब्रीद टेकिंग डिजाइन और स्मार्ट कैपेबिलिटी के साथ आएगी।

प्री बुक करने पर दो गैलेक्सी S20 प्लस स्मार्टफ़ोन मिलेंगे
प्री-बुकिंग 1-10 जुलाई तक की जा सकेगी। QLED 8K टीवी की प्री-बुकिंग पर वाले ग्राहकों को अल्ट्रा-प्रीमियम टीवी के साथ दो गैलेक्सी S20 प्लस स्मार्टफ़ोन मिलेंगे। कंपनी ने कहा कि यूजर QLED 8K टीवी पर 15,000 रुपए का कैशबैक भी ले सकते हैं।

10 साल की स्क्रीन बर्न-इन वारंटी मिलेगी
सेरिफ़ और QLED 8K टीवी 10 साल की स्क्रीन बर्न-इन वारंटी, एक साल की कॉम्प्रिहेन्सिव वारंटी और पैनल पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी के साथ आएंगे।

यूजर तक पहुंचाता है मीनिंगफुल साउंड
कंपनी के अनुसार, ध्यान भंग करने वाले शोरों का पता लगाने और रियल टाइम में वॉल्यूम और क्लैरिटी को ऑटोमैटिक एडजस्ट करने से, द सेरिफ एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर (AVA) फीचर के साथ मीनिंगफुल आवाज़ पर फोकस करता है। यह यूजर को QLED स्क्रीन पर वीडियो और म्यूजिक चलाने, आईफोन, आईपैड और मैक से तस्वीरें शेयर करने की सुविधा देता है।

8K QLED टीवी में 33 मिलियन पिक्सल मिलते हैं
कंपनी ने द सेरिफ़ टीवी में ही एलेक्सा और बिक्सबी जैसे वॉयस असिस्टेंट को इंटीग्रेट कर दिया है ताकि यूजर को बेहतर वॉयस कंट्रोल कैपेबिलिटी मिल सके। सैमसंग 8K QLED टीवी में 33 मिलियन पिक्सल, 4K यूएचडी टीवी के चार गुना रेजोल्यूशन और फुल एचडी टीवी से 16 गुना रेजोल्यूशन मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेरिफ़ और QLED 8K टीवी 10 साल की स्क्रीन बर्न-इन वारंटी, एक साल की कॉम्प्रिहेन्सिव वारंटी और पैनल पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी के साथ आएंगे


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AfcnV2
via IFTTT

चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद चिंगारी ऐप को लगभग एक लाख लोगों ने डाउनलोड किया, हर घंटे मिल रहे 20 लाख व्यूज; आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

सोमवार को भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर बैन लगा दिया है। जिसके बाद अब यूजर्स के बीच टिकटॉक के इंडियन वर्जन चिंगारी ऐप को डाउनलोड करने की होड़ सी लगगई है। टिकटॉक पर बैन लगने के कुछ समय बाद ही चिंगारी को लगभग एक लाख लोगों ने डाउनलोड किया और हर घंटे ऐप पर 20 लाख व्यूज मिल रहे हैं।
भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प के बाद भड़की चीनी विरोधी भावनाओं के कारण इसकी लोकप्रियताबढ़ती चली गई। पहले ही इसे 30 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। ऐप को बेंगलुरु स्थित प्रोग्रामर बिस्वत्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम ने पिछले साल तैयार किया था, जो अब गूगल प्ले स्टोर पर टॉप पर चल रही है। इसने टिकटॉक की क्लोन कही जाने वाली मित्रों ऐप को भी पीछे छोड़ दिया है।

उम्मीद से अधिक ट्रैफिक मिल रहा है- नायक

  • नायक ने कहा, चूंकि यह बात अब लोगों को पता चल गई है कि भारतीयों के पास अब टिकटॉक का एक देसी और अधिक मनोरंजक विकल्प है, इसलिए हम अपने ऐप पर उम्मीद से अधिक ट्रैफिक दर्ज कर रहे हैं।"
  • नायक ने आगे बताया कि- चिंगारी नए बेंचमार्क सेट कर रहा है, बहुत सारे निवेशक हमारे ऐप में रुचि दिखा रहे हैं। हम अपने फ्री-ऑफ-कॉस्ट सोशल प्लेटफॉर्म को बड़ा करने के लिए बोर्ड पर एक अच्छा निवेशकोंको प्राप्त करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने भी डाउनलोड किया ऐप

  • उद्योगपति आनंद महिंद्रा "जिन्होंने कभी टिकटॉक यूज नहीं किया, ने भी चिंगारी को डाउनलोड किया और इसके बारे में ट्वीट करते हुए कहा, "आपसे अधिक शक्ति"।

ऐप पर मिलती है कई तरह की सुविधाएं

  • चिंगारी यूजर्स को वीडियो डाउनलोड और अपलोड करने, दोस्तों के साथ चैट करने, नए लोगों के साथ बातचीत करने, कंटेंट शेयर करने और फीड के माध्यम से ब्राउज़ करने की अनुमति देता है। चिंगारी यूजर्स को व्हाट्सएप स्टेटस, वीडियो, ऑडियो क्लिप, जीआईएफ स्टिकर और फोटो के साथ क्रिएटिव होने का अवसर मिलता है।

10 भाषाओं में उपलब्ध, वीडियो वायरल होने पर भुगतान भी करता है ऐप

  • यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, बंगला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगु जैसे भाषाओं में उपलब्ध है। चिंगारी कंटेंट क्रिएटर के वीडियो वायरल होने के आधार पर उन्हें भुगतान भी करता है।
  • ऐप पर अपलोड किए गई हर वीडियो पर यूजर को व्यूज के हिसाब से पॉइंट्स मिलते हैं, इन पॉइंट्स को बाद में पैसों में बदला जा सकता है। ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
  • चिंगारी ऐप के को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर सुमित घोष ने चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि- लंबे समय से टिकटॉक यूजर्स की जासूसी कर रहा था और चीन को डेटा वापस भेज रहा था। हम खुश हैं कि आखिरकार यह कदम उठाया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चिंगारी कंटेंट क्रिएटर के वीडियो वायरल होने के आधार पर उन्हें भुगतान भी करता है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38dPEFn
via IFTTT

फनी वीडियो बनाने वाली शिल्पा के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, लिस्ट में रितेश, नेहा, दीपिका भी शामिल

भारत सरकार ने सोमवार को 59 चाइनीज ऐप को देश में बैन कर दिया। इन सभी ऐप्स में वीडियो टिकटॉक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह लोगों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ फेम और कमाई का जरिया भी बन गया था। आम लोगों के साथ-साथ यह बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी पॉपुलर हो चुका था।

शिल्पा शेट्टी टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो कभी पति, कभी अपनी अन्य फैमिली मेंबर्स तो कभी काम वाली बाई के साथ फनी वीडियो बनाकर साझा करती आई हैं।

बॉलीवुड के ज्यादातर एक्टर और एक्ट्रेसेस इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैन्स से सीधे जुड़ गए थे। इनमें से अधिकतर फनी वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। कुछ के लिए यह फिल्म/गाने के प्रमोशन का जरिया था तो वहीं कुछ डांस, सिंगिंग और अपनी रेसिपी का हुनर दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे।

सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले 10 सेलेब्स

#1. शिल्पा शेट्टी (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 19.6 मिलियन

शिल्पा ज्यादातर पति राज कुंद्रा के साथ फनी वीडियो बनाती थीं। ब्रांड्स को प्रमोट करती हैं और फिटनेस से जुड़े संदेश देती थीं। अपने योग सेशन के वीडियो भी साझा करती थीं।

#2. नेहा कक्कड़ (प्लेबैक सिंगर)

फॉलोअर्स: 17.2 मिलियन

नेहा अपने गानों को प्रमोट करती थीं। फैन्स के लिए गानों पर लिपसिंक, इमोशनल और फनी एक्टिंग करती थीं। साथ ही डांस वीडियो भी साझा करती थीं।

#3. रितेश देशमुख (बॉलीवुड एक्टर)

फॉलोअर्स : 15.9 मिलियन

रितेश ज्यादातर फनी वीडियो बनाकर फैन्स का मनोरंजन करते थे।

#4. जैकलीन फर्नांडीज (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 13.6 मिलियन

जैकलीन ब्रांड्स को प्रमोट करने के साथ-साथ अपनी एक्टिविटीज साझा करती थीं। साथ बॉलीवुड फिल्मों के सीन पर लिपसिंक भी करती थीं।

#5.भारती सिंह (कॉमेडियन)

फॉलोअर्स : 13.5 मिलियन

भारती सिंह फनी वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन करती थीं।

#6.दीपिका पादुकोण (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 6.8 मिलियन

दीपिका अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती थीं और डांस वीडियो भी साझा करती रहती थीं।

#7. टाइगर श्रॉफ (बॉलीवुड एक्टर)

फॉलोअर्स : 6.8 मिलियन

टाइगर ब्रांड्स के साथ फिल्म प्रमोशन और अपने डांस और जिम्नास्टिक हुनर को फैन्स तक पहुंचाने के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल करते थे।

#8.सनी लियोनी (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 6.6 मिलियन

सनी ज्यादातर इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कॉस्मेटिक ब्रांड्स के प्रमोशन के लिए करती थीं। हालांकि, कई बार वे फनी और फैमिली से जुड़े वीडियो भी साझा करती थीं।

#9. जेनेलिया डिसूजा देशमुख (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स : 5.4 मिलियन

पति रितेश देशमुख की तरह जेनेलिया भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल फनी वीडियो बनाने के लिए करती थीं। साथ ही अपने फैन मोमेंट्स और फनी एक्टिविटीज से जुड़े वीडियो भी साझा करती थीं।

#10.दिशा पाटनी (बॉलीवुड एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स: 4 मिलियन

दिशा पाटनी टिकटॉक पर अपने डांस और जिम सेशन के वीडियो साझा करती थीं। साथ ही दोस्तों के साथ बिताए पल और कभी-कभी फनी वीडियो भी उनके अकाउंट पर देखने को मिलते थे।

इनके अलावाबादशाह,कपिल शर्मा, कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित , श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, यामी गौतम, रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन, ईशा गुप्ता, कुणाल खेमू और रकुल प्रीत सिंह समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी टिकटॉक के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे थे।

हालांकि, ज्यादातर सुपरस्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, आमिर खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह इस प्लेटफॉर्म से दूर ही रहे।

इंडिया के टॉप 10 टिकटॉक स्टार्स की लिस्ट में सिर्फ शिल्पा शेट्टी

अगर पूरे भारत के टॉप 10 टिकटॉक स्टार्स की बात करें तो बॉलीवुड से सिर्फ शिल्पा शेट्टी इस लिस्ट में नजर आती हैं। जबकि टीवी से दो एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी औरअवनीत कौर हैं, जिनके फॉलोअर्स शिल्पा से भी ज्यादा हैं।

पूरी लिस्ट

#1. रियाज अली

फॉलोअर्स:42.9 मिलियन

#2.आरिशफा खान

फॉलोअर्स:28.9 मिलियन

#3.निशा गुरगैन

फॉलोअर्स:27.9 मिलियन

#4.जन्नत जुबैर रहमानी ('भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' फेम टीवी एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स:27.9 मिलियन

#5.ओवेज दरबार (मुंबई बेस्ड डांसर)

फॉलोअर्स:25. 8 मिलियन

#6.समीक्षा सूद

फॉलोअर्स:24.3 मिलियन

#7.अवनीत कौर ('अलादीन नाम तो सुना ही होगा' फेम टीवी एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स:22.3 मिलियन

#8.गरिमा चौरसिया

फॉलोअर्स:21.2 मिलियन

#9.लकी डांसर

फॉलोअर्स:18 मिलियन

#10.आशिका भाटिया ('परवरिश : कुछ खट्टी कुछ मीठी' फेम टीवी एक्ट्रेस)

फॉलोअर्स:15.9 मिलियन

नोट: अगर शिल्पा शेट्टी को इस लिस्ट में शामिल किया जाए तो वे 9वें नंबर पर आती हैं। ऐसी स्थिति में आशिका भाटिया टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिल्पा शेट्टी को 19.6 मिलियन लोग टिकटॉक पर फॉलो कर रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31tnBAt
via IFTTT